सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action will be taken against those who spoil the beauty of the city

Dehradun News: शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who spoil the beauty of the city
विज्ञापन
देहरादून। शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों पर मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एमडीडीए की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सहस्रधारा रोड पर डिवाइडर पर लगाए गए फूलों को उखाड़ने की घटना सामने आई है।
Trending Videos

इस घटना को प्राधिकरण ने शहर की सुंदरता और सार्वजनिक संपत्ति के साथ खिलवाड़ करार दिया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और डिवाइडर पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण व सजावटी फूल-पौधों का रोपण कराया जा रहा है। उधर, सहस्रधारा रोड में डिवाइडर पर लगे फूलों और पौधों को कुछ असामाजिक तत्वों ने उखाड़ दिया। प्राधिकरण की टीम ने मौके की तस्वीरें भी ली हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि पौधों को जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया गया है। सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मासिरि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed