सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Advocacy will be undertaken within Ministry to release ₹12 crore from CAMPA fund for forest fires Uttarakhand

Uttarakhand: वनाग्नि के लिए मंत्रालय में कैंपा मद से 12 करोड़ जारी करने की होगी पैरवी, प्रस्ताव भेजा

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 29 May 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
Advocacy will be undertaken within Ministry to release ₹12 crore from CAMPA fund for forest fires Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

वन महकमा प्रतिकरात्मक वन रोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैंपा) मद से वनाग्नि नियंत्रण के लिए 12 करोड़ की राशि जारी करने की पैरवी करेगा। अभी तक नए वित्तीय वर्ष-2026-2027 में कोई भी राशि जारी नहीं हो सकी है।


 

हर साल वन महकमा कैंपा मद से राशि के लिए प्रस्ताव भेजता है। सूत्रों के अनुसार अभी तक यह प्रस्ताव मैनुअल भेजा जाता था। पर इस बार डिजिटल तौर पर भेजने की व्यवस्था की गई है। नए वित्तीय वर्ष में वन महकमे ने 339 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था, जिससे वानिकी से जुड़े कार्य किए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वनाग्नि नियंत्रण से जुड़े 12 करोड़ का प्रस्ताव भी शामिल है। पर तकनीकी कारणों से राशि जारी नहीं हो सकी है। इस संबंध में शासन में वनाग्नि नियंत्रण जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक में राशि जारी न होने को लेकर भी चर्चा हुई है।
विज्ञापन


इसमें विभाग को मंत्रालय में मजबूत पैरवी करने की बात कही गई है, जिससे वनाग्नि जैसे आवश्यक और एक निश्चित समय पर होने वाले कार्याें के लिए राशि जारी हो सके। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने अधिकारियों को कैंपा मद की राशि के लिए अधिक प्रयास करने को कहा है।

बताया जाता है कि इसके अलावा वनाग्नि नियंत्रण के लिए पांच साल की कार्ययोजना बनाई गई थी, उसके लिए भी मंत्रालय स्तर पर कोशिश करने को कहा है। आने वाले समय में वन महकमे के अधिकारी मंत्रालय भी जा सकते हैं।


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  चलती ट्रेन में दर्दनाक घटना, सवालों में घिरी ममता, मृत शिशु फेंका या गिरा, लक्सर आ रहा था दंपती

 

स्टेट सेक्टर से 25 करोड़ से अधिक जारी हुए

 

देहरादून। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु बताते हैं कि वनाग्नि नियंत्रण से जुड़े कार्याें के लिए 33 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसामें 25 करोड़ 75 लाख जारी भी हो गए हैं। कैंपा मद से भी राशि जल्द जारी हो सके, इसके लिए वनाधिकारियों को प्रयास करने का निर्देश दिया गया है। यह राशि मिलती है, तो उससे वनाग्नि नियंत्रण से जुड़े कार्याें में और सहायता मिल सकेगी। मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक बताते हैं कि वनाग्नि नियंत्रण के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed