पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air traffic at Dehradun Airport disrupted due to heavy rain Uttarakhand News in Hindi

Jollygrant: भारी बारिश के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित, डाइवर्ट करनी पड़ी फ्लाइट

Wed, 01 Jul 2026 04:55 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून) Published by: Renu Saklani Updated Wed, 01 Jul 2026 04:55 PM IST
सार

देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी। दोपहर बारिश तेज होने के कारण  हवाई उड़ानें प्रभावित हो गई। मुंबई से देहरादून आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
Air traffic at Dehradun Airport disrupted due to heavy rain Uttarakhand News in Hindi
जौलीग्रांट एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

भारी बारिश के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई। जिस कारण विभिन्न शहरों की कुल चार उड़ानों को डाइवर्ट करना पड़ा। देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। यह बारिश 11 बजे के आसपास काफी तेज हो गई। जिस कारण 11 बजे मुंबई से देहरादून आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को दिल्ली के लिए डाइवर्ट करना पड़ा।

विज्ञापन


11: 25 पर आने वाली इंडिगो की जयपुर वाली उड़ान को चंडीगढ़ डायवर्ट कर दिया गया। कोलकाता से 12: 00 बजे आने वाली इंडिगो की तीसरी उड़ान को जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। वहीं दिल्ली से दोपहर एक बजे आने वाली एयर इंडिया की उड़ान को भी वापस दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarkashi:  हर्षिल पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, भागीरथी के बढ़ते जलस्तर से दहशत, पांच रातों से सोए नहीं गांव के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


यह चारों उड़ानें संबंधित एयरपोर्ट से देहरादून के लिए उड़ान भरकर आसमान में कई चक्कर काटने के बाद  डाइवर्ट की गई। हालांकि सुबह के वक्त दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद की उड़ानें निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed