{"_id":"66aee01babc93582580e4ed3","slug":"amar-ujala-samvad-john-abraham-will-talk-about-films-in-the-dialogue-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Samvad : संवाद में फिल्मों पर बात करेंगे जॉन अब्राहम, बताएंगे अपनी फिटनेस के किस्से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Samvad : संवाद में फिल्मों पर बात करेंगे जॉन अब्राहम, बताएंगे अपनी फिटनेस के किस्से
Sun, 04 Aug 2024 07:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2024 07:28 AM IST
सार
संवाद कार्यक्रम में जॉन फिल्म क्षेत्र की संभावनाओं और बॉलीवुड पर अपने विचार रखेंगे और फिटनेस के राज खोलेंगे।
विज्ञापन
जॉन अब्राहम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज राजधानी देहरादून में होने वाले अमर उजाला के वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम हिस्सा लेंगे। जॉन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो अपनी एक्टिंग के अलावा फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। वह अपनी फिटनेस से बॉलीवुड के कई टॉप एक्टर्स को टक्कर देते हैं।
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में जॉन फिल्म क्षेत्र की संभावनाओं और बॉलीवुड पर अपने विचार रखेंगे। जॉन की फिटनेस की बात करें तो कई मंचों पर वह फिट रहने का राज बता चुके हैं। वह अपने खाने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का बहुत ज्यादा सेवन करते हैं। जॉन ने अपने कॅरिअर की शुरुआत फिल्म "जिस्म" से की थी।
विज्ञापन
बतौर मॉडल कॅरिअर शुरू करने वाले जॉन आज के समय में बेहतरीन एक्टर ही नहीं, बल्कि एक बड़े प्रोड्यूसर भी हैं। वह पढ़ाई के साथ खेल में भी हमेशा अव्वल रहे। अपने स्कूल में फुटबाल टीम के कैप्टन रह चुके हैं। इसके अलावा वह 100-200 मीटर रेस के चपियन भी हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार के साथ देसी ब्वॉयज और हाउसफुल-2 जैसी फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया। उन्होंने साल 2004 में धूम के साथ अपने कॅरिअर की बड़ी हिट फिल्म दी। हाल ही में साहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आए थे। अगस्त में रिलीज होने वाली फिल्म वेदा में जान अपने एक्शन का कमाल दिखाते