{"_id":"5d8378778ebc3e016308e97f","slug":"amar-ujala-samvad-on-recession","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला समृद्धि संवाद: सरकार राहत दे तो मंदी से उबर सकता है ऑटो सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला समृद्धि संवाद: सरकार राहत दे तो मंदी से उबर सकता है ऑटो सेक्टर
Thu, 19 Sep 2019 06:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 19 Sep 2019 06:23 PM IST
सार
- अमर उजाला समृद्धि संवाद में ऑटो सेक्टर और इंडस्ट्रीज से जुड़े एक्सपर्ट्स ने रखी राय
- कहा त्योहारी सीजन से पहले कदम उठाने जरूरी
विज्ञापन
संवाद के दौरान उपस्थित लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर नियमों में कुछ ढील दे तो आने वाले त्योहारी सीजन में ऑटो सेक्टर मंदी से उबर सकता है। पटेलनगर स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित समृद्धि संवाद में ऑटो सेक्टर और इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन से पहले आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
एक्सपर्ट्स ने कहा कि ऑटो सेक्टर में मंदी के कई कारण हैं। त्योहारी सीजन में आमतौर पर बाजार के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद रहती है। लेकिन एमवी एक्ट के नए प्रावधानों के चलते इस बार ऑटो सेक्टर की बिक्री प्रभावित हो सकती है। त्योहार में गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे ग्राहक इन नियमों के चलते कुछ समय के लिए अपना इरादा टाल सकते हैं। इससे अगले कुछ माह में मंदी से उबरने की सेक्टर की उम्मीदों को झटका लग सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एमवी एक्ट के नए नियमों के मुताबिक गाड़ी को पंजीकरण कराने और नंबर प्लेट लगाने के बाद ही सड़क पर उतारा जा सकता है। ऐसे में त्योहार के किसी खास मुहूर्त में गाड़ी की डिलिवरी लेने की इच्छा रखने वालों को दिक्कत हो सकती है। त्योहार और छुट्टियों के चलते रजिस्ट्रेशन होने और नंबर प्लेट मिलने में 10 दिन तक लग सकते हैं। ऐसे में जो ग्राहक त्योहार या किसी खास मुहूर्त में ही गाड़ी घर ले जाने की अपेक्षा से आएंगे, उनको निराशा होगी। ऐसा भी हो सकता है कि जब ग्राहक को यह बताया जाए तो वह गाड़ी खरीदने की योजना टाल दे। इसलिए सरकार एमवी एक्ट में नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के नियमों में कुुछ समय के लिए छूट दे तो हालात सुधर सकते हैं।
विज्ञापन