सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amit Shah will inaugurate and lay foundation stone of projects worth more than 427 crore in Haridwar

Haridwar: दिखेगी उपलब्धियों की झलक, 427 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे शाह

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 06 Mar 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां वह जनसभा को संबोधित भी करेंगे। साथ ही कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

Amit Shah will inaugurate and lay foundation stone of projects worth more than 427 crore in Haridwar
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में करीब 427 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें 312.31 करोड़ की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और 115.09 करोड़ की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

Trending Videos


प्रदेश सरकार की ओर से चार साल के कार्यकाल में किए गए विकासात्मक कार्यों व ऐतिहासिक फैसलों पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी लगाए जाएगी। धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता, सख्त नकलरोधी कानून, जबरन धर्मांतरण रोकथाम कानून, दंगारोधी कानून, भू-कानून, नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन, उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, अग्निवीरों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का फैसला लिया है। इसकी झलक प्रदर्शनी में भी दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: धर्मनगरी में कल सवा चार घंटे रहेंगे गृहमंत्री शाह, जनसभा को करेंगे संबोधित, मिनट टू मिनट कार्यक्रम

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी मंत्री व विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पार्टी के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सरकार कार्यक्रम को यादगार बनाने में जुटी है। केंद्रीय गृहमंत्री शाह के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से सभी आवश्यक तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। साथ ही देहरादून एयरपोर्ट से लेकर हरिद्वार स्थित वैरागी कैंप कार्यक्रम स्थल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed