{"_id":"6a5bda25e07c45cac908389f","slug":"an-atmosphere-of-fear-prevailed-after-a-snake-was-spotted-in-a-judges-chamber-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1021572-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जज के चैंबर में घुसा सांप, छह कोबरा समेत आठ सांप का रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जज के चैंबर में घुसा सांप, छह कोबरा समेत आठ सांप का रेस्क्यू
Sun, 19 Jul 2026 01:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढकरानी रोड के सिविल कोर्ट स्थित एक जज के चैंबर में सांप दिखाई देने से भय का वातावरण बन गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग के सर्पमित्र ने सांप का रेस्क्यू किया। शनिवार को दिनभर क्षेत्र में सांप निकलने का सिलसिला जारी रहा। सर्पमित्र ने कोर्ट समेत अलग-अलग स्थानों से छह कोबरा व दो रेट स्नेक प्रजाति के सांप पकड़े। उन्होंने पकड़े गए सभी सांप को सुरक्षित तरीके से आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
सुबह सवा ग्यारह बजे सिविल कोर्ट स्थित एक जज के चैंबर में सांप दिखाई देने से कोर्ट में कौतूहल की स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़ी संख्या में अधिवक्ता व वादकारी सांप को देखने के लिए मौके पर जमा हो गए। सांप निकलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज के सर्पमित्र आदिल मिर्जा ने लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद सांप को अपने काबू में कर लिया। उन्होंने बताया पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का था।
उधर वन रेंज को दिन के समय मिली अन्य सूचनाओं के आधार पर उन्होंने विकासनगर के कल्याणपुर व ढकरानी स्थित कॉलोनी से दो इंडियन रेट स्नेक प्रजाति के सांप और लक्ष्मीपुर टोंगिया बस्ती, हरबर्टपुर के रामबाग, सहसपुर सभावाला रोड, कालसी गेट स्थित एक दुकान से और भीमावाला से इंडियन स्पेक्टिकल कोबरा प्रजाति के सांप का रेस्क्यू किया। सर्पमित्र ने बताया पकड़े गए सभी सांप को उनके प्राकृतिक आवासीय क्षेत्रों में छोड़ दिया गया है।