{"_id":"6a7df1c6d9f2ec2b9d0b08dd","slug":"ankita-bhandari-parents-met-rahul-gandhi-in-delhi-he-assured-them-of-fighting-for-justice-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी से मिले अंकिता के माता-पिता: दिल्ली में हुई मुलाकात, न्याय के लिए लड़ाई लड़ने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी से मिले अंकिता के माता-पिता: दिल्ली में हुई मुलाकात, न्याय के लिए लड़ाई लड़ने का दिया आश्वासन
Thu, 13 Aug 2026 10:18 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:18 PM IST
सार
चार जून 2026 को पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में मौसम खराब होने से राहुल गांधी नहीं पहुंच पाए थे। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। उनका अंकिता भंडारी के माता-पिता से फोन बात कर जल्द ही मिलने का वादा किया था।
विज्ञापन
राहुल गांधी और अंकिता के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात की। उन्होंने बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके अलावा उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन
चार जून 2026 को पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में मौसम खराब होने से राहुल गांधी नहीं पहुंच पाए थे। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। उनका अंकिता भंडारी के माता-पिता से फोन बात कर जल्द ही मिलने का वादा किया था। राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बृहस्पतिवार को अंकिता के माता-पिता को मिलाया।
विज्ञापन
Uttarakhand: अगले चार दिन दून समेत कई जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट; सावधानी बरतने की हिदायत
विज्ञापन
माता-पिता ने बेटी अंकिता को न्याय दिलाने की बात कही। राहुल ने उन्हें आश्वासन दिया कि जिस सीमा तक वे चाहेंगे न्याय के लिए लड़ाई खुल कर लड़ने को तैयार है। संविधान में निहित है कि गरीब व पीड़ित को न्याय मिले। भाजपा ने सत्ता में रहकर इस भावना को खत्म किया है। हम उस भावना को दोबारा स्थापित करेंगे।