{"_id":"699db8aeb0f5984747069bca","slug":"ankita-nyay-joint-struggle-forums-silent-march-to-raj-bhavan-tomorrow-dehradun-news-c-5-drn1043-908604-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अंकिता न्याय संयुक्त संघर्ष मंच का राजभवन मौन मार्च कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अंकिता न्याय संयुक्त संघर्ष मंच का राजभवन मौन मार्च कल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद स्मारक में अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। अंकिता न्याय संयुक्त संघर्ष मंच की ओर से 26 फरवरी को गांधी पार्क से राजभवन तक मौन मार्च निकाला जाएगा। मंच की शहीद स्मारक में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि बजट सत्र के दौरान गैरसैंण से हर ब्लॉक और जिला मुख्यालय में न्याय पंचायत आयोजित किए जाने की शुरूआत की जाएगी।
मंच की शहीद स्मारक में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि अंकिता न्याय संघर्ष को उत्तराखंड में महिला सुरक्षा के सवाल पर केंद्रित किया जाएगा, इसी क्रम में इसे उत्तराखंड में होटल रिसोर्ट, नशा, महिला यौन शोषण, बढ़ते अपराध व इंसानियत विरोधी कृत्यों पर भी केंद्रित किया जाएगा। इस दौरान वन्य जीवों के हमले और इनसे सुरक्षा को भी उठाया जाएगा। बैठक में कहा गया कि अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच जिस तरह से अनिल जोशी की एफआईआर से कराई जा रही है, उससे लोगों में नाराजगी है। बैठक में आरोप लगाया गया कि वीआईपी की वजह से अंकिता की हत्या हुई है। जिनके नाम अब खुलकर चर्चा में है, उन्हें जब तक दंडित नहीं किया जाता यह लड़ाई जारी रहेगी। बैठक में कमला पंत, मोहित उनियाल, सुजाता पॉल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X