सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLAs and officials will go on educational tour to Delhi and Andhra Pradesh: Rawat

शैक्षिक भ्रमण पर दिल्ली व आंध्र प्रदेश जाएंगे विधायक और अधिकारी : रावत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
MLAs and officials will go on educational tour to Delhi and Andhra Pradesh: Rawat
विज्ञापन
मंत्री ने कहा- शिक्षा से जुड़ी सफल योजनाओं का करेंगे अध्ययन
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, उनकी अध्यक्षता में विधायकों और संबंधित विभागीय अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल विभिन्न राज्यों में शैक्षिक भ्रमण पर जाएगा। जो दिल्ली में विद्यालयी शिक्षा और आंध्र प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न सफल योजनाओं एवं नवाचारों का अध्ययन करेगा। ताकि भविष्य में प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में बेहतर योजनाओं को लागू किया जा सके।
शिक्षा मंत्री ने मीडिया को जारी बयान में कहा, सरकार प्रदेश के समग्र विकास को लेकर प्रयासरत है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं ताकि प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि पांच सदस्यीय दल शैक्षिक भ्रमण पर दिल्ली जाएगा। इसमें धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, खानपुर विधायक उमेश कुमार सहित विद्यालयी शिक्षा सचिव रविनाथ रामन व महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ती सिंह को नामित किया गया है। यह दल दिल्ली सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में संचालित सफल योजनाओं, सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता एवं दक्षता सुधार व विभिन्न शिक्षण संस्थानों की व्यवस्थाओं का अध्ययन करेगा। जबकि उच्च शिक्षा के तहत एक दल आंध्र प्रदेश जाएगा। जो आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम का दौरा करेगा, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइसं, रतन टाटा इनोवेशन हब अमरावती का भ्रमण करेगा। इस दल में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, उच्च शिक्षा सचिव डाॅ. रंजीत कुमार सिन्हा, निदेशक आईटीडीए आलोक पाण्डेय को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed