सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pistol fired at Cocktail party woman injured Mehndi ceremony Dehradun News

Dehradun: मेहंदी समारोह में युवक की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक चली गोली, महिला घायल, लापरवाही जान पर बन आई

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Feb 2026 07:46 AM IST
विज्ञापन
सार

मेहंदी समारोह में पिस्टल से अचानक चली गोली से महिला घायल हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। 

Pistol fired at Cocktail party woman injured Mehndi ceremony Dehradun News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर थाना क्षेत्र के नेहरू ग्राम में मेहंदी समारोह में नाचने के दौरान एक युवक की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। इससे महिला के पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पिस्टल को भी जब्त कर लिया है। अब उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है।

Trending Videos


गढ़वाली कॉलोनी नेहरूग्राम निवासी कमल कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर पर शादी से पूर्व मेहंदी का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने आए परिचित लक्ष्मण सिंह नेगी समेत कई लोग नाच रहे थे। उन्होंने अपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

कमर में लाइसेंसी पिस्टल लगाई थी। नाचने के दौरान ही पिस्टल से अचानक गोली चल गई। इससे उनकी साली नीलिमा घायल हो गईं। उन्हें फौरन कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण नेगी को हिरासत में ले लिया। साथ ही पिस्टल भी जब्त कर ली। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि पिस्टल का लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए डीएम को मामले की रिपोर्ट भेजी जाएगी।

बड़ा हादसा बचा
समारोह में गोली चलने के बाद रिश्तेदारों में काफी डर का माहौल है। गनीमत रही कि पिस्टल की नाल नीचे की तरफ थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। समारोह में छोटे बच्चे भी थे।

ये भी पढ़ें...Roorkee:  खेलते समय हुआ झगड़ा, 12 साल के बच्चे के सिर में डंडा मारकर हत्या, नाबालिग ने दिया वारदात को अंजाम

गोली चलने से सन्नाटा छाया
जश्न के बीच जब अचानक पिस्टल से गोली चली तो वहां पर सन्नाटा छा गया। पहले तो लोगों को पता ही नहीं चला कि आवाज किस चीज की है। जब घायल नीलिमा चीखीं तो लोगों को घटना के बारे में पता चला। प्रथम दृष्टया पुलिस जांच में धोखे से गोली चलने की बात सामने आई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पिस्टल पहले से लोड थी। नाचने के दौरान ही पिस्टल नॉक हो गई और किसी तरह फायर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed