सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Murder Roorkee 12-year-old boy killed by hitting him on head with a stick crime committed by a minor

Roorkee: खेलते समय हुआ झगड़ा, 12 साल के बच्चे के सिर में डंडा मारकर हत्या, नाबालिग ने दिया वारदात को अंजाम

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Feb 2026 07:38 AM IST
विज्ञापन
सार

रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 12 साल के बच्चे के सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम नाबालिग ने दिया।

 

Murder Roorkee 12-year-old boy killed by hitting him on head with a stick crime committed by a minor
नाबलिग ने की हत्या - फोटो : AI generated
विज्ञापन

विस्तार

खेलते समय हुए झगड़े में एक नाबालिग ने दूसरे बच्चे के सिर में डंडा मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से दोनों पक्षों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

Trending Videos

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला चंदापुर में सोमवार दोपहर क्षेत्र के बच्चे आपस में आंबेडकर पार्क में खेल रहे थे। वहां बच्चों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस बीच भानू (12) पुत्र बालेंद्र के सिर पर डंडे से वार किया गया। इसके बाद पार्क में मौजूद बच्चे वहां से भाग गए और भानू घर पहुंचा। वहां भानू ने परिवार को सिर पर डंडा लगने की बात कही और बेहोश हो गया। परिवार के लोग भानू को बीएसएम तिराहा स्थिति निजी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए चार मुन्ना भाई और चार मुन्नी बहन, एक गलती और खुल गई शातिरों की पोल

वहां चिकित्सकों ने भानू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामूली बात पर हत्या होने से क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है। इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्राथमिक पड़ताल में हत्यारोपी के नाबालिग होने की बात सामने आ रही है। वह खुद केस की पड़ताल कर हत्या के सही कारणों और अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed