फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun fashion designer distribute masks, actress anushka sharma appreciate her

देहरादून निवासी फैशन डिजाइनर वसुंधरा जरूरतमंदों को बांट रही मास्क, कायल हुईं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा

Tue, 09 Jun 2020 11:34 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2020 11:34 AM IST
सार

  • दून निवासी फैशन डिजाइनर वसुंधरा जोशी लॉकडाउन के चलते जरूरतमंदों को बांट रही हैं मास्क
  • अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने वसुंधरा की समाजसेवा की सराहना की, फेसबुक वॉल पर किया साझा

विज्ञापन
dehradun fashion designer distribute masks, actress anushka sharma appreciate her
वसुंधरा जोशी द्वारा की जा रही समाजसेवा से खासी प्रभावित - फोटो : amar ujala

विस्तार

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा देहरादून निवासी वसुंधरा जोशी द्वारा की जा रही समाजसेवा से खासी प्रभावित हुईं हैं। अनुष्का ने वसुंधरा द्वारा घर पर मास्क बनाकर जरूरतमंद लोगों को बांटने की सोशल मीडिया में सराहना की है।

विज्ञापन


अनुष्का की हौसलाफजाई से वसुंधरा में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। गोविंदगढ़ (चकराता रोड) निवासी वसुंधरा जोशी ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फेसबुक वॉल पर उनकी तारीफ की है।
विज्ञापन


वसुंधरा ने कहा कि वह लॉक डाउन लागू होने के बाद से ही जरूरतमंदों के लिए मास्क बनाने में जुट गई थी। कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने में मास्क बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मलिन बस्ती समेत अन्य इलाकों में कई लोग मास्क पहनने में सक्षम नहीं

dehradun fashion designer distribute masks, actress anushka sharma appreciate her
mask - फोटो : amar ujala

कहा कि मलिन बस्ती समेत अन्य इलाकों में कई लोग मास्क पहनने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें मास्क बनाकर बांटे जा रहे हैं। ताकि, उनकी भी सुरक्षा हो सके। कहा कि यह मास्क आकर्षक लुक में बनाए गए हैं। उन्हें यह प्रेरणा उनकी मां से मिली है। सभी तक वह 500 से ज्यादा मास्क बांट चुकी हैं।

डिजाइनर बनने के लिए छोड़ी इंजीनियरिंग

वसुंधरा ने कहा कि वह डीआईटी युनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर रही थी, लेकिन डिजाइनर बनने के लिए इंजीनियरिंग छोड़ दी थी। कहा कि डिजाइनर बनने के बाद उन्होंने क्रिएटिव डायरेक्टर बनने की ठानी। अब वह डिजिटल मैग्जीन सहित कई मैग्जीन में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed