फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Approval granted for four new private universities in Uttarakhand

Dehradun News: उत्तराखंड में चार नए निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी

Sun, 19 Jul 2026 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Approval granted for four new private universities in Uttarakhand
देहरादून। प्रदेश में चार नए निजी विश्वविद्यालय अस्तित्व में आ गए हैं। लोक भवन की मुहर लगने के बाद इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। चारों विवि के एक्ट का प्रस्ताव पिछले विधानसभा सत्र में पास हुआ था।
विज्ञापन

जारी अधिसूचना के मुताबिक, जीआरडी विवि देहरादून, माउंट वैली विवि भवाली, तुलाज विवि सेलाकुई देहरादून, शिवालिक विवि सिंघनीवाला देहरादून नए निजी विवि होंगे। इसके लिए सरकार ने उत्तराखंड निजी विवि अधिनियम 2023 में संशोधन किया है। इसके लिए ही राज्य में निजी विवि की संख्या 30 हो चुकी है। तीन डीम्ड विवि, एक केंद्रीय गढ़वाल विवि और 11 राजकीय विवि मिलाकर प्रदेश में कुल 45 विवि हो गए हैं। अगर इन चार नए विवि की स्थापना में कोई कठिनाई आएगी तो राज्य सरकार तीन वर्ष के बीच इसमें संशोधन कर सकती है, जिसका संशोधन विधानसभा में पेश करना होगा।
विज्ञापन


पड़ोसी व दूसरे राज्यों से कहीं अधिक हो गए विवि

उत्तराखंड में पिछले कुछ वर्षों में निजी विश्वविद्यालयों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में 25 विवि हैं, जिनमें 17 निजी, सात राज्य विवि और एक केंद्रीय विवि शामिल है। झारखंड में 30 विवि हैं, जिनमें 18 निजी और 12 राज्य विवि हैं। छत्तीसगढ़ में कुल 27 विवि हैं। इनमें एक केंद्रीय विवि, 15 राज्य विवि, दो चिकित्सा, कृषि विवि और 11 निजी विवि शामिल हैं। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में कुल 84 विवि हैं, जिनमें छह केंद्रीय, करीब 40 राज्य और 49 निजी विवि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed