फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   At a grand convocation ceremony held at the Forestry Training Centre in Rampur

Dehradun News: वानिकी प्रशिक्षण केंद्र से 42 महिला वन आरक्षी पास आउट

Sun, 19 Jul 2026 01:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 19 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
At a grand convocation ceremony held at the Forestry Training Centre in Rampur
रामपुर मंडी स्थित वानिकी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में प्रदेश के 22 वन प्रभागों की 42 प्रशिक्षु महिलाओं ने वन आरक्षी के रूप में सफलता पूर्वक अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया। पासिंग आउट परेड के साथ ही इन महिला आरक्षियों ने वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुख्य वन संरक्षक (गढ़वाल) धीरज पांडेय और विशिष्ट अतिथि वन संरक्षक राजीव धीमान ने नवनियुक्त आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि वन आरक्षी के रूप में अब इन महिलाओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, वन एवं वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और जनसहभागिता आधारित वन प्रबंधन में आप सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए वन विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी। विशिष्ट अतिथि राजीव धीमान ने प्रशिक्षुओं को तकनीकी रूप से सक्षम होने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन परेड के साथ हुआ, जिसमें महिला आरक्षियों ने अनुशासन का परिचय देते हुए विभाग के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ ली। दीक्षांत समारोह में प्रभागीय वनाधिकारी चकराता वैभव कुमार सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी विभु, वानिकी प्रशिक्षण केंद्र के अनुदेशक आनंद सिंह रावत सहित विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और प्रशिक्षुओं के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed