सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ATS Colony Incident: Police Tighten Noose Around Builder Puneet Mittal Subjecting Him to Several Hours of Inte

एटीएस कॉलोनी प्रकरण: दंपती संग मारपीट के बाद चर्चा में आए बिल्डर पुनीत पर पुलिस का शिकंजा, कई घंटे की पूछताछ

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 27 Apr 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार

लंबे समय से विवादों में रहे बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए जिलाधिकारी ने भी कड़ा रुख अपनाया है।

ATS Colony Incident: Police Tighten Noose Around Builder Puneet Mittal Subjecting Him to Several Hours of Inte
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

एटीएस कॉलोनी में वैज्ञानिक दंपती के साथ मारपीट के बाद चर्चा में आए बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी बिल्डर से कई घंटों तक पूछताछ की। इसके अलावा जिस थार को तेज रफ्तार में बच्चों के पास से निकालकर उन्हें डराता था पुलिस ने उसे भी सीज कर दिया है। इसी गाड़ी का इस्तेमाल कर वह इलाके में रौब झाड़ता था।

Trending Videos


लंबे समय से विवादों में रहे बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए जिलाधिकारी ने भी कड़ा रुख अपनाया है और आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के बाद पुलिस ने उसे नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। एटीएस कॉलोनी में रहने वालों का कहना है कि वे लंबे समय से बिल्डर की दबंगई से परेशान हैं। इसी के विरोध में कॉलोनीवासियों ने धरना भी दिया था और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी।

देर रात तक छलक रहे थे जाम: बार बंद कराने पहुंची पुलिस तो सामने आ गए आईजी, डंडा लेकर खुद पहुंचे कप्तान

सोशल मीडिया पर भी इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। बिल्डर के कथित कारनामों के वीडियो और पोस्ट वायरल होने के बाद लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बुजुर्गों को डराने के लिए भी यही थार हुई थी इस्तेमाल
बिल्डर पुनीत अग्रवाल ने एटीएस कॉलोनी में लोगों को डराने के लिए यही थार इस्तेमाल की थी। कॉलोनी के लोगों ने रायपुर थाने में पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दी तो वह भड़क गया था। कॉलोनी में मंदिर के बाहर बैठे बुजुर्गों के चारों तरफ इसी थार से करीब सात-आठ चक्कर लगाकर उन्हें डराने को कोशिश की थी। वह थार को तेज रफ्तार में चलाकर कई बार बच्चों को भी डरा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed