{"_id":"69f02a9c1255d3ab4f0ecc3f","slug":"nari-shakti-women-reservation-bjp-mahila-morcha-procession-nitin-nabin-visit-to-dehradun-next-month-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: महिला आरक्षण; छोटी सरकारों में विपक्ष की घेराबंदी की बड़ी योजना, राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा अगले माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: महिला आरक्षण; छोटी सरकारों में विपक्ष की घेराबंदी की बड़ी योजना, राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा अगले माह
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार
नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पारित न होने पर भाजपा ने विरोध की रणनीति बनाई है। नगर निगमों व जिला पंचायतों से लेकर ब्लॉक की बैठक तक निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी की है।
नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा
- फोटो : X-@BJPLive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पारित न होने के मुद्दे पर भाजपा विपक्ष को घेरे रखना चाहती है। लिहाजा, विधानसभा में आज मंगलवार को विशेष सत्र के बाद भाजपा ने छोटी सरकार (निगम, जिला पंचायत) तक विपक्ष को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।
Trending Videos
प्रदेश में आज महिला आरक्षण के मुद्दों को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया है, जिसमें महिला सम्मान विषय पर विशेष चर्चा जारी है। इस सत्र के दौरान सरकार विपक्ष के खिलाफ नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पारित न होने के चलते निंदा प्रस्ताव लाएगी। मकसद होगा कि इस मुद्दे पर विपक्ष की बड़ी घेराबंदी की जाए। भाजपा का यह सिलसिला यहीं नहीं थमेगा। इस मुद्दे को जिंदा रखने के लिए पार्टी ने बड़ी रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष सत्र होने के बाद सभी नगर निगमों की बोर्ड बैठक में भाजपा निंदा प्रस्ताव लाकर विपक्ष को घेरने का प्रयास करेगी। इसके अलावा सभी जिला पंचायतों की बोर्ड बैठक में भी निंदा प्रस्ताव लाए जाएंगे। इससे भी नीचे क्षेत्र पंचायत की बैठकों में भी इसका निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि विपक्ष ने मातृशक्ति का जो अपमान किया है, उसे लेकर पार्टी किसी सूरत में खामोश नहीं रहेगी।
शाम को निकलेगा मशाल जुलूस
दिन में विधानसभा का विशेष सत्र होने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की ओर से राजधानी में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा की तमाम नेता व महिला नेत्री शामिल होंगी। मशाल जुलूस का मकसद नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करना है ताकि मातृशक्ति तक इस संबंध में पूरा संदेश जाए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा अगले माह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का देहरादून दौरा अगले महीने होने जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां संगठनात्मक ढांचे की मजबूती की समीक्षा के साथ ही संगठन की चुनाव तैयारी का जायजा भी लेंगे। अभी उनके आगमन की तिथि तय नहीं हुई लेकिन मई के पहले सप्ताह में आने की संभावना जताई गई है। इसी हिसाब से भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं...Badrinath Highway: तोताघाटी के पास दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे थे

कमेंट
कमेंट X