{"_id":"69f06c7d043f4f80e204943d","slug":"temperatures-rising-glaciers-in-melting-rapidly-water-level-of-dhauli-river-also-started-to-rise-uttarakhand-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: गर्मी बढ़ने से उच्च हिमालय क्षेत्रों में तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, धौली नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: गर्मी बढ़ने से उच्च हिमालय क्षेत्रों में तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, धौली नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार
गर्मी बढ़ने से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। वहीं धौली नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है।प्रशासन, सिंचाई विभाग, खनन विभाग एवं अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर सतत निगरानी बनाए हुए हैं
ग्लेशियर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गर्मी बढ़ने से उच्च हिमालय क्षेत्रों में तेजी से ग्लेशियर पिघल रहे हैं जिससे धौली नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। तमक गांव के पास मलबा जमा होने से धाैली नदी में झील जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि पानी का लगातार रिसाव हो रहा है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि मलबा जमा होने से यहां कुछ पानी रुक रहा है।
Trending Videos
मंगलवार से मलबे को हटाने का काम शुरू किया जाएगा ताकि पानी का निरंतर बहाव होता रहे। डीएम ने कहा कि इससे खतरे जैसी कोई बात नहीं है। ज्योतिर्मठ से करीब 40 किलोमीटर आगे तमक गांव के पास बीते वर्ष भूस्खलन होने से मलबा जमा हो गया था। इन दिनों हिमालय क्षेत्रों में ग्लेशियर पिघलने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar Crime: फैक्टरी कर्मी की सिर कुचलकर हत्या, बोंगला बाईपास के पास खेत में पड़ा मिला शव
मलबा जमा होने के कारण यहां पानी इकट्ठा हो रहा है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि यहां से पानी का लगातार रिसाव हो रहा है। मंगलवार को जेसीबी से मलबे को हटाने का काम भी शुरू किया जाएगा। प्रशासन, सिंचाई विभाग, खनन विभाग एवं अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर सतत निगरानी बनाए हुए हैं और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार हैं।

कमेंट
कमेंट X