सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Pushpanjali Case Fugitive Builder Deepak Wife Rakhi Mittal Arrested in the UAE after Five Years

पुष्पांजलि प्रकरण: भगौड़े बिल्डर दीपक की पत्नी राखी मित्तल यूएई में गिरफ्तार, पांच साल बाद मिली सफलता

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 27 Apr 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
सार

दीपक मित्तल पुष्पांजलि रियलम्स एंड इंफ्राटेक नाम से फर्म संचालित करता था। इसके तहत शहर में दो लग्जरी फ्लैट परियोजनाएं बनाई जा रही थीं। वर्ष 2020 में दीपक व राखी के खिलाफ धोखाधड़ी का पहला मुकदमा दर्ज किया गया। अब उसे गिरफ्तार किया गया है।

Dehradun Pushpanjali Case Fugitive Builder Deepak Wife Rakhi Mittal Arrested in the UAE after Five Years
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

लग्जरी आवासीय परियोजना में फ्लैट बिक्री में धोखाधड़ी करने वाले भगौड़े बिल्डर दीपक मित्तल की पत्नी राखी मित्तल को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच एजेंसियों को पांच साल बाद यह सफलता मिली है। मित्तल दंपती पर आरोप है कि उन्होंने लोगों से करीब 45 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। अब जल्द ही राखी मित्तल को प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी कर भारत लाया जाएगा।

Trending Videos


दीपक मित्तल पुष्पांजलि रियलम्स एंड इंफ्राटेक नाम से फर्म संचालित करता था। इसके तहत शहर में दो लग्जरी फ्लैट परियोजनाएं बनाई जा रही थीं। इसमें एक-एक फ्लैट की कीमत एक से डेढ़ करोड़ रुपये रखी गई थी। इसमें लोगों से निवेश कराया गया। इसके बाद काम अधूरा छोड़कर मित्तल दंपती फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2020 में डालनवाला थाने में दीपक व राखी के खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद कई लोगों ने शिकायतें कीं, जिनके आधार पर राजपुर और डालनवाला थाने में 10 मुकदमे धोखाधड़ी और गैंगस्टर के दर्ज किए गए। कुछ दिन बाद ही पता चला कि वह विदेश भाग गए। पुलिस ने दंपती के खिलाफ एलओसी और फिर रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया। दोनों के ऊपर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया।

Haridwar Crime: फैक्टरी कर्मी की सिर कुचलकर हत्या, बोंगला बाईपास के पास खेत में पड़ा मिला शव

पुलिस लगातार उसके बारे में जानकारी जुटा रही थी। जांच पड़ताल में पता चला कि दीपक मित्तल, राखी मित्तल और उनके बेटे रुद्राक्ष मित्तल ने यूएई डिस्करी गार्डन इलाके में अपना ठिकाना बनाया हुआ था। यह भी सामने आया कि दिव्या मित्तल नीदरलैंड के मास्ट्रिक्ट शहर के स्टेटेनसिंगेल क्षेत्र में रह रही है।

मित्तल परिवार के वर्तमान में उपयोग किए जा रहे मोबाइल नंबरों की जानकारी मिली है। इसमें दीपक के तीन नंबर, जबकि राखी, रुद्राक्ष और दिव्या के एक-एक नंबर शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों ने बताया दीपक की पत्नी राखी मित्तल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। उसे प्रत्यर्पण के बाद देहरादून लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed