सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Attempt to stop and rob Nanda Devi Express Train en route from Kota to Dehradun

नंदा देवी एक्सप्रेस को लूटने की कोशिश: कोचों के बीच में चढ़ गए थे करीब 10 हथियारबंद बदमाश, जांच के निर्देश दिए

अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 02 May 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

नंदा देवी एक्सप्रेस कोटा से देहरादून आ रही थी। ट्रेन के अलग-अलग श्रेणी के कोच में हजारों यात्री सवार थे। देवबंद से ट्रेन रवाना हुई तो यहां के स्टेशन मास्टर ने लोको पायलट को सूचना दी कि ट्रेन के दो कोच के बीच में कुछ संदिग्ध लोग चढ़े हैं।

Attempt to stop and rob Nanda Devi Express Train en route from Kota to Dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

कोटा से देहरादून आ रही नंदा देवी एक्सप्रेस को देवबंद से आगे जंगल में करीब 10 हथियारबंद बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। हालांकि न तो वह ट्रेन रोक पाए और न अंदर जा पाए। मुरादाबाद मंडल ने आरपीएफ को जांच के निर्देश दिए हैं। कोच अटेंडेंट की मदद से बदमाशों के स्केच बनवाए गए हैं।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार सुबह करीब तीन बजे की है। नंदा देवी एक्सप्रेस कोटा से देहरादून आ रही थी। ट्रेन के अलग-अलग श्रेणी के कोच में हजारों यात्री सवार थे। देवबंद से ट्रेन रवाना हुई तो यहां के स्टेशन मास्टर ने लोको पायलट को सूचना दी कि ट्रेन के दो कोच के बीच में कुछ संदिग्ध लोग चढ़े हैं। तुरंत इसकी सूचना सभी कोच अटेंडेंट को दी गई। कुछ अटेंडेंट ने लोको पायलट और आरपीएफ के अधिकारियों को जानकारी दी कि कोच के बफर में करीब 10 हथियारबंद लोग चढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे ट्रेन को रोकने का प्रयास कर रहे थे पर नए कोच में बफर में वैक्यूम रिलीज करने का विकल्प नहीं दिया गया है। इसलिए बदमाश ट्रेन नहीं रोक पाए। वहीं ट्रेन के सभी दरवाजे लॉक कर देने के कारण वह अंदर भी नहीं जा पाए। उन्हें जब पता चला कि कर्मचारियों को उनकी भनक लग गई है तो वो ट्रेन से कूद गए।  

Dehradun-Delhi Expressway: शामली में दो वॉल्वो बसों पर पथराव; शीशे तोड़कर अंदर घुसे पत्थर, बाल-बाल बचे यात्री

आरपीएफ से रिपोर्ट तलब
रेलवे ने आरपीएफ को इस मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कोच अटेंडेंट के भी बयान लिए गए हैं। स्केच के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। इसमें पुलिस की भी मदद ली जा रही है। आरपीएफ की कई टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

रेलवे ने घटना को गंभीरता से लिया है। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। आरपीएफ लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वाेपरि है।
- महेश यादव, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed