{"_id":"69f8844fdca7eb5f330d26c5","slug":"uttarakhand-weather-rainfall-in-badri-kedar-and-yamunotri-darshan-continues-at-kedarnath-amidst-snowfall-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बदरीनाथ और यमुनोत्री में बारिश, केदारनाथ में बर्फबारी के बीच भी जारी दर्शन, कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बदरीनाथ और यमुनोत्री में बारिश, केदारनाथ में बर्फबारी के बीच भी जारी दर्शन, कड़ाके की ठंड
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/ बड़कोट
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 04 May 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ में बर्फबारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम आज भी खराब है। बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम में बारिश हो रही है। सोमवार को केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश और मौसम में उतार-चढ़ाव के बावजूद यात्रा पर खास असर नहीं पड़ा है और बड़ी संख्या में यात्री धाम पहुंच रहे हैं।
यात्रा शुरू होने के 12 दिन में ही तीन लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं बर्फबारी के बीच पुलिस बल श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर सुगम दर्शन करा रहा है। कठिन मौसम के बावजूद पुलिस, प्रशासन और मंदिर समिति के कर्मचारी मुस्तैदी से अपने दायित्व निभा रहे हैं। प्रशासन ने यात्रियों से पर्याप्त गर्म कपड़े, रेनकोट और जरूरी दवाइयां साथ लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।
Trending Videos
यात्रा शुरू होने के 12 दिन में ही तीन लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं बर्फबारी के बीच पुलिस बल श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर सुगम दर्शन करा रहा है। कठिन मौसम के बावजूद पुलिस, प्रशासन और मंदिर समिति के कर्मचारी मुस्तैदी से अपने दायित्व निभा रहे हैं। प्रशासन ने यात्रियों से पर्याप्त गर्म कपड़े, रेनकोट और जरूरी दवाइयां साथ लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री में बारिश से ठंड
यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में तेज गर्जना के बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच यमुनोत्री हाईवे व जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर फिलहाल आवाजाही सुचारू है। यमुनोत्री धाम से सुरेश नौटियाल ने बताया कि धाम में दो तीन दिनों से से रुक रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त के साथ ठंड बढ़ गई है।। धाम में श्रद्धालुओं के लिए बारिश से बचाव के पर्याप्त इंतजाम न होने बारिश में श्रद्धालुओं इधर-उधर आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन