{"_id":"6a03963f69c1c839d4050ff2","slug":"atwal-reached-the-office-of-the-state-safai-karamchari-commission-dehradun-news-c-5-drn1087-968768-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राज्य सफाई कर्मचारी आयोग\nके कार्यालय पहुंचे अटवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के कार्यालय पहुंचे अटवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देहरादून। पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष चरणजीत अटवाल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक राष्ट्र, एक शिक्षा का सुझाव दिया है। मंगलवार को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के कार्यालय के दौरे के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी।
आयोग पहुंचने पर शॉल पहनाकर और बुके देकर अटवाल का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक समान कर और एक राष्ट्र एक चुनाव की तर्ज पर एक राष्ट्र, एक शिक्षा योजना का लाभ मिलेगा। इससे देश का विकास होगा और समाज के सबसे गरीब तबके के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
इस अवसर पर उन्होंने अपने महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए। उन्होंने समाज और देश के विषयों पर गंभीर चर्चा की। बताया कि देश के गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा देने से देश का सबसे बेहतर ढंग से विकास होगा। वहीं, आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि अटवाल का आना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर आयोग के सदस्य राकेश पार्चा, राज्य निगरानी समिति के सदस्य राजेश राजोरिया, श्रमिक नेता विशाल बिरला, मदन वाल्मीकि और संयम कुमार उपस्थित रहे। ब्यूरो
Trending Videos