सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE class 12th result Declared Dehradun Uttarakhand Toppers List Central Board of Secondary Education

CBSE Class 12th Result: इंतजार हुआ खत्म, 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, उत्तराखंड के छात्र यहां देखें नतीजे

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 13 May 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार

सीबीएसई की ओर से 12वीं की परीक्षा फरवरी मार्च 2026 में देशभर के लगभग 7,574 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बोर्ड सिर्फ रिजल्ट, पास प्रतिशत और क्षेत्रवार प्रदर्शन दिखाता है ताकि छात्रों पर ज्यादा दबाव न पड़े। कुछ स्कूल अपने टॉप छात्रों की जानकारी दे सकते हैं, लेकिन वह सीबीएसई की आधिकारिक सूची नहीं होती।

CBSE class 12th result Declared Dehradun Uttarakhand Toppers List Central Board of Secondary Education
रिजल्ट - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच एक ही शिफ्ट में हुई थीं। आज सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है।

Trending Videos


छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कि DigiLocker और UMANG पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी, इसलिए अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें ताकि बिना किसी परेशानी के तुरंत परिणाम देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun: टंकी पर चढ़े आंदोलनकरी, कांग्रेस नेता सहित कई आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों जताई चिंता

सीबीएसई के अनुसार 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड का मतलब फेल होता है। इसलिए सभी विषयों में E से ऊपर ग्रेड होना जरूरी है, नहीं तो छात्र को कम्पार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed