सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Avalanche Warning Issued in Uttarakhand Snowfall in High-Altitude Regions Read All Weather Updates

Uttarakhand: हिमस्खलन की चेतावनी, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, इन पांच जिलों के लिए बताया गया खतरा

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 21 Mar 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड में हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ पांच जिलों के लिए खतरा बताया गया है।

Avalanche Warning Issued in Uttarakhand Snowfall in High-Altitude Regions Read All Weather Updates
हिमस्खलन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को राज्य में बर्फबारी, हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के संबंध में एक पत्र भेजा है।

Trending Videos


भेजे गए पत्र में कहा गया है कि रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने शुक्रवार की शाम पांच बजे से शनिवार शाम पांच बजे तक के लिए एक पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी, हिमस्खलन की संभावना व्यक्त की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: बारिश के बाद दरकने लगे पहाड़, बदरीनाथ गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बोल्डर आने से अलग-अलग जगह बंद

विशेष रूप से उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ को (डेंजर लेविल- तीन), रुद्रप्रयाग, बागेश्वर को (डेंजर लेविल एक) में बर्फबारी, हिमस्खलन की संभावना जताई गई है। ऐसे में इन क्षेत्रों में अधिक बर्फ पड़ने की दशा में एवलांच का खतरा भी हो सकता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में स्थानीय जनसामान्य को सावधानियां बरतना उचित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed