फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Dham All-Weather Road project works unable to withstand even single spell of weather

Badrinath Highway: पहली ही बरसात में टूटे ऑल वेदर परियोजना के निर्माण, सुरक्षा दीवार का हिस्सा धंसा

Sat, 08 Aug 2026 01:11 PM IST
Alka Tyagi प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 08 Aug 2026 01:11 PM IST
सार

बदरीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत काम चल रहा है। लेकिन जगह-जगह भूस्खलन होने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
Badrinath Dham All-Weather Road project works unable to withstand even single spell of weather
बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन जोन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से कराए गए सुधारीकरण कार्य पहली ही बरसात की परीक्षा में फेल साबित हो रहे हैं। एक वेदर भी नहीं झेल पाए इन निर्माण कार्यों के चलते कमेड़ा और बेलाकूची जैसे संवेदनशील भूस्खलन जोन फिर से सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन


गौचर के पास कमेड़ा में नवनिर्मित सुरक्षा दीवार का करीब 15 मीटर हिस्सा धंस गया है जबकि पीपलकोटी के समीप बेलाकूची में नई दीवार पर मोटी-मोटी दरारें पड़ गई हैं। इससे निर्माण गुणवत्ता और कार्यों की स्थायित्व पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


कमेड़ा क्षेत्र में लंबे समय से भूधंसाव की समस्या बनी हुई है। यहां करीब 120 मीटर प्रभावित हिस्से में एंकरिंग और रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया गया था। अभी निर्माण कार्य पूरा भी नहीं हुआ था कि फिर से भूधंसाव शुरू हो गया और दीवार का लगभग 15 मीटर हिस्सा धंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Badrinath Dham: सूखने के कगार पर बदरीश झील, PMO ने लिया संज्ञान, अक्तूबर में आ सकते हैं पीएम मोदी

वहीं बेलाकूची में भी हाईवे किनारे हाल ही में बनी सुरक्षा दीवार में बड़ी दरारें उभर आई हैं। फिलहाल कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल प्रभावित हिस्सों में मिट्टी का भरान कर यातायात सुचारु रखने का प्रयास कर रही है।

एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि भूधंसाव वाले स्थलों का तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा तथा कारणों का अध्ययन कर स्थायी उपचार किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed