{"_id":"6a76e3fd6e0aafba14084e19","slug":"rudraprayag-news-panic-caused-by-landslides-10-families-have-abandoned-their-homes-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: जंदरियाण बडेथ थपोनी तोक में लगातार हो रही बारिश से संकट, भूस्खलन से दहशत, 10 परिवारों ने छोड़े घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: जंदरियाण बडेथ थपोनी तोक में लगातार हो रही बारिश से संकट, भूस्खलन से दहशत, 10 परिवारों ने छोड़े घर
Sat, 08 Aug 2026 01:43 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, बसुकेदार(रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, बसुकेदार(रुद्रप्रयाग)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:43 PM IST
सार
ग्रामीणों का कहना है कि गत वर्ष आई आपदा के दौरान भी इस क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
भूस्खलन से खतरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्राम पंचायत तालजामण के जंदरियाण बडेथ थपोनी तोक में लगातार हो रही बारिश से लोग संकट में हैं। बारिश के कारण यह क्षेत्र भूस्खलन की चपेट में आ गया है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि यहां रह रहे 10 परिवारों ने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। ग्रामीणों का कहना है कि गत वर्ष आई आपदा के दौरान भी इस क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
उस समय प्रशासन और शासन स्तर पर सुरक्षा दीवार व अन्य सुरक्षात्मक कार्य कराने का आश्वासन दिया गया था लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उनका आरोप है कि यदि पिछले वर्ष ही सुरक्षा दीवार और भूस्खलन रोकने के आवश्यक कार्य पूरे कर दिए गए होते तो इस बार नुकसान कम हो सकता था।
विज्ञापन
Badrinath Highway: एक वेदर भी नहीं झेल पा रही ऑल वेदर रोड; पहली ही बरसात में करोड़ों के काम प्रभावित
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि लगातार दरकती जमीन और पहाड़ी से गिर रहे मलबे के कारण लोगों के सामने जान-माल का खतरा बना हुआ है। सुरेंद्र सिंह, अनूप सिंह, आशीष राणा श्रीपाल बिष्ट द्वारिका सहित अन्य लोगों का कहना है कि घटना के बाद अभी तक शासन-प्रशासन का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। प्रशासन को शीघ्र क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध करानी चाहिए।