फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Badrinath dham Badrish Lake begins to dry up evan rainfall PMO takes cognizance

Badrinath Dham: सूखने के कगार पर बदरीश झील, PMO ने लिया संज्ञान, अक्तूबर में आ सकते हैं पीएम मोदी

Sat, 08 Aug 2026 12:54 PM IST
Alka Tyagi प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 08 Aug 2026 12:54 PM IST
सार

बदरीनाथ धाम में मौसम सामान्य होने के बाद भी बदरीश झील सूखने के कगार पर है। ऐसे में अब पीएमओ ने इसका संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Badrinath dham Badrish Lake begins to dry up evan rainfall PMO takes cognizance
बदरीनाथ झील सूखी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही बदरीश झील इन दिनों सूखने के कगार पर पहुंच गई है। लगातार बारिश के बावजूद झील का जलस्तर नहीं बढ़ने के मामले का प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


सेटेलाइट तस्वीरों के अवलोकन में झील में पानी कम और बड़ी मात्रा में गाद जमा होने की स्थिति सामने आने के बाद पीएमओ ने शासन से इसका कारण पूछा है और झील की सफाई के निर्देश दिए हैं। पीएमओ के संज्ञान के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है।
विज्ञापन


बनारस की एक विशेषज्ञ संस्था के माध्यम से झील की सफाई का कार्य शुरू कराया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बदरीनाथ मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों के कारण झील के प्राकृतिक जलस्रोतों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव तो नहीं पड़ा है। प्रशासन का मानना है कि स्रोतों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पानी कम होने के वास्तविक कारण सामने आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Exclusive: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले जनगणना कराने की तैयारी; राज्य में ट्रायल हो चुका पूरा

दरअसल, आगामी अक्तूबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ धाम आगमन की चर्चाएं हैं जिसे देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि जिला प्रशासन ने आधिकारिक रूप से किसी कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। मगर धाम में मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी लाई गई है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed