फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Donation Scam: Police Seek Three Years of Temple Donation Records Probe Expands

बदरीनाथ में चढ़ावा हेराफेरी: अब 'कुबेर का खजाना' खंगालेगी पुलिस, BKTC से मांगा तीन वर्षों के दान का रिकॉर्ड

Sun, 19 Jul 2026 11:58 AM IST
Alka Tyagi प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 19 Jul 2026 11:58 AM IST
सार

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान बदरीनाथ के खजांची कुबेर महाराज हैं, जिनकी प्रतिमा बदरीश पंचायत (गर्भगृह) में विराजमान है। पुलिस ने अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए खजाने का रिकॉर्ड भी मांगा है।

विज्ञापन
Badrinath Donation Scam: Police Seek Three Years of Temple Donation Records Probe Expands
बदरीनथ चढ़ावा हेराफेरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम में थाली भेंट की गणना में वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद अब पुलिस जांच का दायरा बढ़ाते हुए भगवान बदरीनाथ के ''कुबेर के खजाने'' तक पहुंच गई है। पुलिस ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) से पिछले तीन वर्षों का रिकॉर्ड तलब किया है। जांच में नकदी के साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोना, चांदी, हीरे, माणिक और अन्य बहुमूल्य आभूषणों का भी मिलान किया जाएगा।

विज्ञापन


मंदिर परिसर में स्थापित 26 दानपात्रों से प्राप्त नकदी और बहुमूल्य वस्तुओं की गणना के बाद उन्हें अलग-अलग सुरक्षित बॉक्स में रखकर अभिलेखों में दर्ज किया जाता है। इसे बदरीनाथ में कुबेर का खजाना कहा जाता है। इसी रिकॉर्ड की अब बारीकी से जांच होगी।
विज्ञापन


एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि पुलिस ने वित्तीय अभिलेखों के मिलान के लिए एक विशेषज्ञ लेखाकार भी बदरीनाथ भेजा है। वह मंदिर के खजाने में दर्ज नकदी, सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य सामग्री का रिकॉर्ड से मिलान करेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम का बड़ा फैसला: देहरादून-ऋषिकेश फोरलेन के लिए पेड़ कटान पर रोक, कहा- सहमति बनने तक नहीं होगा काम

पुलिस को नहीं मिली कस्टडी रिमांड

बदरीनाथ चढ़ावे की जांच में जुटी पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को कस्टडी रिमांड में लेने के लिए न्यायालय को आवेदन किया था, मगर पुलिस को रिमांड नहीं मिल पाई है। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने इसकी पुष्टि की है।  

पूर्व मंदिर अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

बीकेटीसी के पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।

प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योतिर्मठ हीना कौसर की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। न्यायालय ने उपलब्ध अभिलेखों और पुलिस की ओर से प्रस्तुत तथ्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पूर्व 13 जुलाई को मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को न्यायालय ने जेल भेज दिया था। पुलिस ने जांच में अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए नौटियाल की कस्टडी रिमांड के लिए न्यायालय में आवेदन किया है। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है और यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed