फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Donation Theft Police arrest third accused he is a JP Company employee

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: पुलिस ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी करते हुए गणना कक्ष की CCTV फुटेज में दिखा

Fri, 07 Aug 2026 07:46 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 07 Aug 2026 07:46 PM IST
सार

कंपनी के अधिकारियों व उनके रिश्तेदारों को भगवान बदरीनाथ के दर्शन कराने की जिम्मेदारी संभालता था और चढ़ावा गणना के दौरान अक्सर गणना कक्ष में मौजूद रहता था।

विज्ञापन
Badrinath Donation Theft Police arrest third accused he is a JP Company employee
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में पकड़ा तीसरा आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम के चर्चित चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी हिमाचल निवासी जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दो जुलाई की गणना की सीसीटीवी फुटेज में वह बार-बार दान सामग्री में से कुछ उठाकर जेब में डालता दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन



पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर-3, नूरपुर, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) निवासी मनोज कुमार बदरीनाथ धाम के समीप लामबगड़ स्थित जल विद्युत परियोजना की जेपी कंपनी में तैनात है। वह कंपनी के अधिकारियों व उनके रिश्तेदारों को भगवान बदरीनाथ के दर्शन कराने की जिम्मेदारी संभालता था और चढ़ावा गणना के दौरान अक्सर गणना कक्ष में मौजूद रहता था। इसी दौरान वह हाथ साफ कर लेता था।
विज्ञापन


Chamoli News: सभी वाहनों के लिए 41 घंटे बाद खुला सिमली- अल्मोड़ा नेशनल हाईवे, आवाजाही सुचारू होने से मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न करीब ढाई बजे पुलिस ने लामबगड़ स्थित उसके आवास से उसे हिरासत में लेकर बदरीनाथ थाने पहुंचाया, जहां गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली। बताया कि चोरी की कुछ सामग्री उसके आवास पर है, कुछ सामग्री यात्रियों को बेच दी और कुछ सामग्री मेहमानों को गिफ्ट कर दी। उसके आवास से चोरी का काफी सामान मिल गया है। पुलिस मंदिर समिति से जुड़े कई अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

ये सामान बरामद

आरोपी के आपास से सफेद धातु की पैर की बिछिया, चार सफेद धातु के कर्णफूल, एक पीली धातु की नौज रिंग, सात सफेद/ताबई धातु के सिक्के, दो सफेद धातु के टुकड़े, एक प्रतिमा (चकोर) सफेद धातु, दो सफेद धातु के छोटे कंगन, एक सफेद धातु का छोटा सिक्का प्लास्टिक की पन्नी के अंदर, एक हाथ का ब्रेसलेट, एक सफेद धातु का छोटा दंड जिस पर मोर पंख व लाल रंग का नग लगा है। चोरी की गई सामग्री से अर्जित छह हजार रुपये।

चोरी कर सामान की लेता था फोटो

आरोपी के फोन में चोरी किए गए काफी सामान के फोटो मिले। पूछताछ में उसने बताया कि वह चोरी किए गए हर सामान की उसी दिन फोटो खींचता था। चोरी का सामान एक चादर पर सजाकर वह फोटो लेता था, उक्त चादर को भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed