सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway Hillside Cracking at Nandprayag Parthadeep Landslide Zone Become Major Concern

Badrinath Highway: नंदप्रयाग में दरक रही पहाड़ी, सोनला से पीपलकोटी के बीच पर्थाडीप भूस्खलन जोन बनेगा परेशानी

प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 06 Apr 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

नंदप्रयाग बाजार से ठीक पहले, चमोली चाड़ा, चमोेली बाजार से आगे और बिरही चाड़ा के पास ऑल वेदर रोड परियोजना की अधूरी कटिंग होने से वाहनों का जाम लगता है। इस वर्ष भी इन जगहों पर कोई काम नहीं हुआ है। नंदप्रयाग के पास पर्थाडीप भूस्खलन जोन में इन दिनों भूस्खलन वाली पहाड़ी का सुधारीकरण कार्य चल रहा है।

Badrinath Highway Hillside Cracking at Nandprayag Parthadeep Landslide Zone Become Major Concern
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनला से पीपलकोटी (25 किमी) के बीच पर्थाडीप भूस्खलन जोन इस बार भी चारधाम यात्रा में परेशानी का सबब बना रहेगा। हालांकि कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से करीब 60 मीटर हिस्से में भूस्खलन को रोकने के इंतजाम तो कर दिए गए हैं लेकिन 20 मीटर क्षेत्र में हाईवे की स्थिति बेहद खराब है। यहां ऊपर से पहाड़ी टूटकर आ रही है, तो नीचे अलकनंदा बह रही है।

Trending Videos


इसके अलावा मैठाणा से पीपलकोटी तक करीब 20 किलोमीटर का सफर आरामदेह बन गया है। नंदप्रयाग बाजार से ठीक पहले, चमोली चाड़ा, चमोेली बाजार से आगे और बिरही चाड़ा के पास ऑल वेदर रोड परियोजना की अधूरी कटिंग होने से वाहनों का जाम लगता है। इस वर्ष भी इन जगहों पर कोई काम नहीं हुआ है। नंदप्रयाग के पास पर्थाडीप भूस्खलन जोन में इन दिनों भूस्खलन वाली पहाड़ी का सुधारीकरण कार्य चल रहा है। अभी भी यहां टनों मलबा जमा है, जो बरसात में परेशानी खड़ी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: सिर्फ IRCTC के माध्यम से ही होगी केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग, 10 अप्रैल से पोर्टल खोलने की तैयारी

पहाड़ी पर भूस्खलन के साथ चीड़ के पेड़ भी टूटकर आए हैं। हाईवे के किनारे सुरक्षा दीवार तो लगाई गई है लेकिन पहाड़ी से भूस्खलन होने का खतरा है। मैठाणा भूधंसाव के सुधारीकरण के लिए यहां मिट्टी का भरान किया रहा है।

यहां रह-रह कर हाईवे अलकनंदा की ओर खिसक रहा है। चारधाम यात्रा शुरू होने तक यहां डामरीकरण कार्य भी हो जाएगा। चमोली बाजार के पास चाड़ा तोक में पिछले चार साल से हिल कटिंग का काम आधा-अधूरा छोड़ा गया है।

दशोली ब्लॉक को जाने वाली सड़क के पास भी करीब 20 मीटर हिस्से में अधूरी हिल कटिंग से वाहनों का जाम लगेगा। इससे आगे क्षेत्रपाल भूस्खलन जोन को सुरक्षित कर दिया गया है। यहां बारिश के पानी के ड्रेनेज का भी प्रबंधन कर दिया गया है।

छिनका और बिरही के पास हाईवे चौड़ीकरण पूरा हो गया है। बिरही चाड़ा पर हिल कटिंग को छोड़कर हाईवे पर डामर बिछाकर यातायात को सुगम कर दिया गया है। कौड़िया, मायापुर और गडोरा में हाईवे का चौड़ीकरण कार्य पूरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed