फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhatt apologized for his statement.

Dehradun News: भट्ट ने अपने बयान के लिए माफी मांगी

Mon, 27 Jul 2026 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bhatt apologized for his statement.
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को युवाओं को लेकर दिए अपने बयान के लिए माफी मांगी है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यदि मेरे कल के वक्तव्य के किसी शब्द या उसके उच्चारण से भ्रमवश किसी की भावनाएं आहत हुई हों, तो मुझे खेद है और मैं क्षमाप्रार्थी हूं। मेरा उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। ज्ञात हो कि प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मीडिया के समक्ष अपना बयान दिया था, आरोप था कि उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए एक गलत शब्द बोला था। इसका वीडियो वायरल हो गया था। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने एक और वीडियो जारी कर सफाई दी थी। कहा था कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed