Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BJP conducts secret survey of MLAs ahead of assembly elections several faces may be replaced uttarakhand news

उत्तराखंड: विधायकों की गोपनीय अग्निपरीक्षा, कुछ चेहरे बदल भी सकती है भाजपा, कई स्तर पर चल रहा सर्वे का काम

Wed, 18 Nov 2026 07:33 AM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 18 Nov 2026 07:33 AM IST
सार

लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की राह आसान बनाने के लिए भाजपा ने अभी से चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। संगठन से लेकर सरकार तक कई स्तरों पर विधायकों के कामकाज और उनकी पकड़ का आकलन किया जा रहा है। इस गोपनीय परीक्षा का नतीजा टिकट बंटवारे में कई चेहरों का भविष्य तय कर सकता है।

विज्ञापन
BJP conducts secret survey of MLAs ahead of assembly elections several faces may be replaced uttarakhand news
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चुनाव से पहले भाजपा के विधायकों की गोपनीय अग्निपरीक्षा हो रही है। इस बार टिकट बंटवारे में इस अग्निपरीक्षा को पार करने वालों को ही भाजपा चुनावी रण में उतारेगी। 10 साल की सरकार के बाद संगठन ने ये कड़ा अनुशासनिक नियम लागू कर दिया है। लिहाजा, हो सकता है कि चुनाव में कई चेहरे बदल जाएं।

विज्ञापन

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी ताकत झोंक दी है। पिछले चुनाव में मिथक तोड़कर लगातार दूसरी बार सरकार बनाने वाली भाजपा इस बार कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि चुनाव से महीनों पहले ही पार्टी ने एक-एक सीट की माइक्रो-मैनेजमेंट शुरू कर दी है और सत्ता विरोधी लहर को मात देने के लिए कड़े नियम लागू किए हैं।

विज्ञापन

सियासी गलियारों में इस बात की जोरदार चर्चा है कि इस बार टिकट वितरण में किसी नेता की सिफारिश नहीं, बल्कि सिर्फ और सिर्फ जमीनी रिपोर्ट और जिताऊ क्षमता ही चलेगी। पार्टी संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अलग-अलग एजेंसियों और गुप्त टीमों के जरिये लगातार सर्वे कराए जा रहे हैं। इन सर्वे में मुख्य रूप से तीन बातों को परखा जा रहा है। पहला विधायक अपने क्षेत्र में कितने उपलब्ध रहे और विकास के काम जमीन पर कितने उतरे। दूसरा, स्थानीय मंडल अध्यक्षों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच विधायक की छवि कैसी है। तीसरा क्षेत्र की जनता में मौजूदा विधायक को लेकर कितना असंतोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कई मौजूदा विधायकों की धड़कनें तेज

आंतरिक सर्वे के शुरुआती रुझानों ने कई मौजूदा विधायकों और दिग्गजों की नींद उड़ा दी है। सूत्रों की मानें तो करीब सात विधायकों की रिपोर्ट कार्ड में रेड फ्लैग लगा है। पार्टी हाईकमान ने साफ संकेत दे दिए हैं कि चुनाव से पहले सभी कील-कांटे दुरुस्त किए जाएंगे। अगर किसी सीट पर विधायक के खिलाफ जनता में भारी नाराजगी पाई जाती है, तो पार्टी बेहिचक उनका टिकट काटने से पीछे नहीं हटेगी।

ये भी पढ़ें...गूलर बस हादसा: चार बचाव एजेंसियां, एक मिशन और ऐसे बचा लीं 26 जानें, पत्थरों और डिवाइडर के नीचे दबे थे लोग

नाराजगी वाले क्षेत्रों में बाहरी रणनीतिकार

भाजपा की रणनीति का सबसे दिलचस्प पहलू उन सीटों पर देखने को मिल रहा है, जहां जनता या कार्यकर्ताओं में नाराजगी ज्यादा है। डैमेज कंट्रोल के लिए पार्टी ने यहां दूसरे राज्यों के अनुभवी कार्यकर्ताओं और विस्तारकों की टोलियां तैनात कर दी हैं। चूंकि बाहरी राज्यों के कार्यकर्ताओं का स्थानीय गुटबाजी से कोई लेना-देना नहीं होता, इसलिए वे बिना किसी भेदभाव के सीधे जनता और नाराज कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed