{"_id":"6a7a4090a03489cd1404c879","slug":"body-found-in-dandipur-forest-identified-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1039596-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डांडीपुर के जंगल में मिले शव की हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डांडीपुर के जंगल में मिले शव की हुई शिनाख्त
Tue, 11 Aug 2026 02:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंत विहार थाना क्षेत्र के शुक्लापुर से आगे आशारोड़ी रेंज के डांडीपुर जंगल में बरसाती नाले से मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। शव 48 वर्षीय नीरज शर्मा निवासी शाहनगर, डिफेंस कॉलोनी का है। नीरज कुछ दिन पहले भगवानपुर स्थित अपनी बहन के घर से लापता हो गए थे। उनकी गुमशुदगी सेलाकुई थाने में दर्ज थी।
पुलिस के अनुसार नौ अगस्त को बीडीसी सदस्य अरुण भट्ट ने सूचना दी थी कि डांडीपुर जंगल में एक व्यक्ति का शव बरसाती नाले में पड़ा है। सूचना पर बसंत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्य, वार्ड सदस्य और ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
बसंत विहार थानाध्यक्ष ने जिले के अन्य थानों से संपर्क कर शव के फोटो भेजे और गुमशुदा लोगों से मिलान कराया। इसी दौरान सेलाकुई थाने में दर्ज नीरज शर्मा की गुमशुदगी से शव का हुलिया और फोटो मेल खा गया। पुलिस ने गुमशुदगी के जांचकर्ता उपनिरीक्षक कृपाल सिंह और नीरज के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया। परिजनों ने शव की पहचान नीरज शर्मा के रूप में की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नीरज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह कुछ दिन पहले भगवानपुर में अपनी बहन के घर से चले गए थे। इसके बाद वह न तो बहन के घर लौटे और न ही शाहनगर स्थित अपने घर पहुंचे। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।