फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bollywood actress Urvashi Rautela reached Badrinath-Kedarnath with family for darshan

Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन को पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, परिवार के साथ की पूजा-अर्चना

Tue, 24 Sep 2024 01:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 24 Sep 2024 01:36 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने बदरीनाथ-केदारनथ के दर्शन किए। वह यहां अपने परिवार के साथ पहुंचीं थी।

विज्ञापन
Bollywood actress Urvashi Rautela reached Badrinath-Kedarnath with family for darshan
बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन को पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने परिवार के साथ बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची। उन्होंने यहां परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा पर आने की अपील की। कहा कि बदरीनाथ- केदारनाथ धाम के दर्शन से वह अभिभूत हैं। 

विज्ञापन


कोटद्वार उत्तराखंड की मूल निवासी बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने 'सिंह साब द ग्रेट, 'सनम रे' सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है। इससे पहले उन्होंने कई ब्यूटी कांटेस्ट के खिताब भी जीते है।अभी बॉलीवुड में उनकी अभिनय यात्रा जारी है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह अभिनेत्री उर्वशी रौतेला पहले केदारनाथ धाम पहुंची। मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया। उनके साथ उनकी माता मीरा रौतेला तथा भाई यशराज रौतेला भी दर्शन को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  शिक्षा से वंचित दिव्यांग बच्चों की होगी गणना, प्रबंधकीय पदों पर कितनी महिलाएं, होगा सर्वे

पूजा-अर्चना के पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने अभिनेत्री और उनके परिजनों को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया केदारनाथ धाम में दर्शन के पश्चात अभिनेत्री उर्वशी रौतेला दोपहर को बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची। इस अवसर पर उर्वशी रौतेला ने बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed