सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BRO truck falls into ditch on Gangotri Highway one dead Uttarkashi Uttarakhand news

Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे के पास खाई में गिरा बीआरओ का ओवरलोडेड ट्रक, बैक करते समय हुआ अनियंत्रित, एक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 10 Feb 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार

गंगोत्री हाईवे के पास बीआरओ का ओवरलोडेड ट्रक बैक करते समय अनियंत्रित हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

BRO truck falls into ditch on Gangotri Highway one dead Uttarkashi Uttarakhand news
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरा बीआरओ का ट्रक, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्ला के पास बीआरओ का ओवरलोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। वहीं, उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, गंगोत्री हाईवे पर मल्ला के समीप बीआरओ का रोडी-बजरी से लदा ट्रक बैक होते समय अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इसमें सवार ट्रक चालक 39 वर्षीय सत्येंद्र असवाल निवासी हीना और 27 वर्षीय जयराम सिंह निवासी सेकू भटवाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने 108 की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। इसमें उपचार के दौरान सत्येंद्र असवाल निवासी हीना की मौत हो गई। वहीं, घायल जयराम का उपचार चल रहा है। वहीं, सत्येंद्र असवाल की मौत की खबर सुनते ही गांव में गम का महौल बना हुआ है। 

ये भी पढ़ें...Vikasnagar: कालसी के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की गई जान

भटवाड़ी पुलिस चौकी इंजार्च निखिल देव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंफर वाहन बीआरओ का था जो उपखनिज की सामग्री से ओवरलोड था। कहा कि ट्रक चालक सत्येंद्र असवाल की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। घटना पर पुलिस एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को खाई से निकाला। जिसके बाद 108 की मदद से जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed