{"_id":"6ad715f4cec246571d0cfe5f","slug":"chakrata-accident-car-falls-off-road-in-purodi-two-youths-injured-one-in-critical-condition-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
Tue, 20 Oct 2026 12:51 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता
संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:51 PM IST
सार
चकराता में मंगलवार को पर्यटकों की कार हादसे का शिकार हो गई। नवीन चकराता से राजकीय गुलाब सिंह महाविद्यालय जाने वाले मोटर मार्ग पर हुए हादसे में दो युवक घायल हो गए। गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुरोड़ी में सड़क से नीचे गिरी कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नवीन चकराता से राजकीय गुलाब सिंह महाविद्यालय मोटर मार्ग पर मंगलवार को पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे को सामान्य चोटें आई हैं।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार में सवार दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय चकराता पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार में सवार दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय चकराता पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...मसूरी: चटख धूप खिली, चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक
विज्ञापन
गंभीर घायल की पहचान मानस मोहन पुत्र धीरेन्द्र निवासी वार्ड नंबर 12, समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे घायल रवि प्रताप सिंह पुत्र राधे मोहन निवासी ग्राम मैनपुर नंबर एक, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश को सामान्य चोटें आई हैं।