फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Reels boost local businesses as young influencers promote shops and showrooms on Instagram Facebook

विकासनगर: रील का कमाल, चमका स्थानीय कारोबार, इंस्टाग्राम-फेसबुक पर दुकानों-शोरूम का प्रचार कर कमाई कर रहे युवा

Tue, 20 Oct 2026 02:36 PM IST
Renu Saklani विवेक जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर।
विवेक जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर। Published by: Renu Saklani Updated Tue, 20 Oct 2026 02:36 PM IST
सार

सोशल मीडिया अब मनोरंजन के साथ कारोबार बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम बन रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील बनाकर स्थानीय युवा दुकानों, शोरूम और उनके उत्पादों का प्रचार कर रहे हैं। इससे व्यापारियों को ग्राहकों तक पहुंचने का नया जरिया मिल रहा है, वहीं युवाओं के लिए कमाई के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Reels boost local businesses as young influencers promote shops and showrooms on Instagram Facebook
सोशल मीडिया - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

क्षेत्र में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच स्थानीय युवा रील और वीडियो के जरिये दुकानों, शोरूम और कारोबारियों के उत्पादों का प्रचार कर रहे हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर प्रमोशन से व्यापारियों को ग्राहकों तक पहुंचने का नया माध्यम मिला है, वहीं युवाओं के लिए कमाई और रोजगार का जरिया बन रहा है।

विज्ञापन


युवा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स कारोबारियों से संपर्क कर उनके उत्पाद, प्रतिष्ठान और ऑफर पर रील तैयार कर रहे हैं। आकर्षक वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाता है। इससे कम समय में बड़ी संख्या में लोगों तक कारोबार की जानकारी पहुंच रही है।स्थानीय निवासी प्रणय डोभाल करीब तीन साल से सोशल मीडिया हैंडल चला रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं....उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे शीतकाल के लिए बंद, दशहरा पर केदारनाथ की तिथि भी घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके इंस्टाग्राम और फेसबुक मिलाकर करीब दो लाख फॉलोअर्स है। पिछले एक साल से दुकानों और स्थानीय कारोबारियों के प्रमोशन से आय अर्जित कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रमोशन के बाद कई दुकानदारों ने दोबारा संपर्क किया है। स्थानीय निवासी अखिल शर्मा करीब चार साल से सोशल मीडिया हैंडल चला रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक मिलाकर करीब 90 हजार फॉलोअर्स है। पिछले दो साल से इससे आमदनी जुटा रहे हैं। वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 200 से अधिक प्रमोशनल रील बना चुके हैं। उनके अनुसार, करीब 90 प्रतिशत कारोबारियों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई और कई ने दोबारा प्रमोशन कराया हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed