{"_id":"69e61c92d0ff2eba860af427","slug":"chamoli-difficult-to-transport-woman-in-labor-from-balan-village-to-the-road-airlifted-to-dehradun-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: बलाण गांव में प्रसव पीड़ा से पीड़ित गर्भवती को सड़क तक ले जाना हुआ मुश्किल, एयरलिफ्ट कर भेजा देहरादून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: बलाण गांव में प्रसव पीड़ा से पीड़ित गर्भवती को सड़क तक ले जाना हुआ मुश्किल, एयरलिफ्ट कर भेजा देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार
तुलसी देवी को सुबह अचानक प्रसव पीड़ा हुई। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला का घर सड़क मार्ग से करीब ढाई किमी दूरी होने से ग्रामीणों ने क्षेत्र के विधायक भूपाल राम टम्टा व ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत से महिला को एयरलिप्ट करने की मांग की।
गर्भवती को एयरलिफ्ट कर भेजा अस्पताल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
चमोली के दूरस्थ गांव बलाण में सड़क नहीं होने से बलाण के लोग करीब दो किमी पैदल चलते हैं। ऐसे में प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती को हेली से देहरादून अस्पताल भेजा गया।
Trending Videos
सोमवार को बलाण गांव की तुलसी देवी (32) को सुबह अचानक प्रसव पीड़ा हुई। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला का घर सड़क मार्ग से करीब ढाई किमी दूरी होने से ग्रामीणों ने क्षेत्र के विधायक भूपाल राम टम्टा व ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत से महिला को एयरलिप्ट करने की मांग की। विधायक के प्रयास के बाद शाम करीब 4 बजकर 50 मिनट में हेली बलाण गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Haldwani Road Accident: मासूम को 20 मीटर घसीट ले गई रोडवेज बस, मौत से गुस्साए लोगों ने किया पथराव; लंबा जाम
ग्राम प्रधान खीम राम व बीडीसी मेंबर प्रदीप दानू ने बताया कि प्रसव पीड़ित महिला को एयरलिफ्ट कर देहरादून ले गए। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत ली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल के प्रभारी डॉ रॉबिन ने बताया कि प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला आशा कार्यकत्री राधा की देखरेख में थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
