{"_id":"69e616d31fd348b51d07c3bd","slug":"no-parapet-or-safety-wall-along-the-gopeshwar-ukhimath-highway-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118211-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गोपेश्वर-ऊखीमठ हाईवे किनारे पैराफिट न सुरक्षा दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गोपेश्वर-ऊखीमठ हाईवे किनारे पैराफिट न सुरक्षा दीवार
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
डेंजर क्षेत्र में नहीं किए गए सुरक्षा के इंतजाम
गोपेश्वर गैस गोदाम से गंगोलगांव तक ज्यादा खतरनाक है सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा के प्रमुख मार्गों में से एक गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे के डेंजर क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। हाईवे किनारे पैराफिट या सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई है। ऐसे में यहां वाहनों का संचालन हर समय खतरनाक बना रहता है।
केदारनाथ से बदरीनाथ आने वाले अधिकांश यात्री वाहन ऊखीमठ-चोपता-मंडल होते हुए गोपेश्वर पहुंचते हैं। यात्रा के दौरान गोपेश्वर आने वाले वाहनों की लाइन लगी रहती है। गोपेश्वर की तरफ से तुंगनाथ और चोपता जाने का यही मार्ग है। इस कारण यात्रा सीजन में इस मार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। सिंगल लेन की इस सड़क पर जगह-जगह डेंजर जोन हैं। मगर गंगोलगांव से गोपेश्वर की तरफ हाईवे पर तीव्र ढलान और तीखे मोड़ हैं लेकिन यहां हाईवे के किनारे पैराफिट नहीं लगाए गए हैं। यहां सड़क के नीचे गहरी खाई है। यदि इस क्षेत्र में कोई दुर्घटना हो जाएगी तो बचना मुश्किल है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय का कहना है कि हाईवे पर पैराफिट लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन वह मंजूर नहीं हुआ। अब इसे वार्षिक प्लान में रखा गया है। मंजूर होते ही शीघ्र कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
Trending Videos