Chamoli: अतिवृष्टि से तमक के पास उफनाया नाला, नीती घाटी को जोड़ने वाला पुल बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा
Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, नीती घाटी में तेज बारिश से नाला ऊफान पर आ गया, जिससे पुल बह गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चमोली के ऊपरी क्षेत्रों में तेज बारिश के बाद तमक नाला ऊफान पर आ गया। इस दौरान तमक के पास वैली ब्रिज भी उफनती नदी के चपेट में आ गया। पुल के बहने से सीमांत क्षेत्र का संपर्क मुख्यालय से कट गया है।
गंगा का रौद्र रूप और बेबसी: टोडेश्वर घाट पर डूबा युवक; चिल्लाता रहा भाई, बोला-5 लाख ले लो, उसे बचा लो, वीडियो
ग्रामीणों का कहना है कि तमक के ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने के कारण तमक नाला उफान पर आया है। उधर, उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना कि मामले की जानकारी ली जा रही है।
एक महीने पहले बना था पुल
बता दें कि बीते वर्ष आपदा में यहां बना पक्का पुल बह गया था। जिसके बाद यहां पर बैली ब्रिज बनाया गया था। आज तेज बारिश के बाद यह पुल भी बह गया।
भारी बारिश की चेतावनी
राज्य में मानसून एक बार फिर सक्रिए हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।
केंद्र ने देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।