{"_id":"69a1794ec6449ef884082daa","slug":"chamoli-news-sensation-afterbody-of-a-missing-elderly-man-was-found-in-the-forest-of-rauta-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: रौता के जंगल में लापता बुजुर्ग का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, एक महीने से हो रही थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: रौता के जंगल में लापता बुजुर्ग का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, एक महीने से हो रही थी तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी, पोखरी (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 27 Feb 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार
अमर सिंह्र पिछले लगभग एक माह से लापता थे, उनका शव पोखरी थाना क्षेत्र के ग्राम रौता के जंगल में सड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला है।
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
विकासखंड पोखरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रौता के जंगल में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos
थानाध्यक्ष पोखरी देवेन्द्र पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन एडीशनल सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी दुर्गाधार (रुद्रप्रयाग) द्वारा थाना पोखरी को सूचना दी गई थी कि अमर सिंह(68) पुत्र आनंद सिंह, निवासी ग्राम थप्पल, थाना व जनपद रुद्रप्रयाग जो पिछले लगभग एक माह से लापता थे, उनका शव पोखरी थाना क्षेत्र के ग्राम रौता के जंगल में सड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला है। परिजनों द्वारा उनकी गुमशुदगी पूर्व में थाना कोतवाली रुद्रप्रयाग में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun: 'यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू संगठन ने एलिवेटेड रोड पर लिखा, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
उन्होंने बताया कि सूचना देर शाम प्राप्त होने तथा अंधेरा होने के कारण उसी दिन पुलिस कार्रवाई संभव नहीं हो सकी। इसके बाद आज 27 फरवरी 2026 को थाना पोखरी से उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह पुलिस बल, मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के राजकीय उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया।
पूछताछ के दौरान परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि अमर सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और अक्सर बिना बताए घर से कहीं भी चले जाते थे। इसी कारण लगभग एक माह पूर्व उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

कमेंट
कमेंट X