सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Niti Extreme Ultra Run 933 participants from 28 states arrive race held from Rimkhim to Malari

Chamoli: नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन; 28 राज्यों से 933 प्रतिभागी पहुंचे, रिमखिम से मलारी तक दौड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 31 May 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

पर्यटन विभाग की ओर से भारतीय सेना और आईटीबीपी के सहयोग से नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Chamoli Niti Extreme Ultra Run 933 participants from 28 states arrive race held from Rimkhim to Malari
नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सीमांत क्षेत्र नीती घाटी में रविवार को नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का शानदार आगाज हो गया। दो जून तक चलने वाली प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए देश के 28 राज्यों से 933 प्रतिभागी सीमांत क्षेत्र में पहुंचे हैं। रविवार को पहले दिन 75 किमी अल्ट्रा मैराथन (रिमखिम-नीती-मलारी) हुई। इसमें 117 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। वहीं 42 किमी की मैराथन (मलारी-नीती-मलारी) प्रतियोगिता में 118 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Trending Videos


पर्यटन विभाग की ओर से भारतीय सेना और आईटीबीपी के सहयोग से नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पीएम मोदी के फिट इंडिया मुहिम को सीमांत क्षेत्र तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाना और युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इससे अंतिम रक्षा पंक्ति के गांव और अधिक मजबूत होंगे। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का आयोजन दो जून तक होगा। इस दौरान दर्जाधारी हरक सिंह, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, गृह सचिव शैलेश बगोली, सचिव पर्यटन धीरज गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उप महानिरीक्षक आईटीबीपी शैलेश कुमार जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, विनोद कनवासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

सांस्कृतिक संध्या ने किशन महिपाल ने दी प्रस्तुति

प्रतियोगिता की पूर्व संध्या पर पर्यटन विभाग की ओर से मलारी गांव में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें लोक गायक किशन महिपाल ने गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी यहां की लोकसंस्कृति से रूबरू हुए। कार्यक्रम में स्थानीय लोग भी देर शाम तक उपस्थित रहे। वहीं जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में पांच किमी, 10 किमी व 21 किमी की हाफ मैराथन 1 जून को होगी। साथ ही गमशाली से मलारी के मध्य 30 किमी एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता भी होगी।

सचिव ने भी लगाई दौड़

प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए गृह सचिव शैलेश बगोली और पर्यटन सचिव धीरज सिंह गर्ब्याल ने भी दौड़ लगाई। वे कुछ दूरी तक प्रतिभागियों के साथ दौड़ते रहे। प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों, स्थानीय नागरिकों, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने नशामुक्त समाज का संकल्प लिया। आयोजन में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने यातायात व्यवस्था का प्रबंधन किया। आयोजन स्थल, रनिंग रूट, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed