सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ramlila was staged in Karnaprayag and Gauchar.

Chamoli News: कर्णप्रयाग और गौचर में रामलीला का हुआ मंचन

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 31 May 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Ramlila was staged in Karnaprayag and Gauchar.
विज्ञापन
कार्यक्रम की खबरें

फोटो
कर्णप्रयाग और गौचर में रामलीला का मंचन
कर्णप्रयाग। बारिश के बाद भी कर्णप्रयाग और गौचर में रामलीला मंचन जारी है। रविवार को कर्णप्रयाग में सूर्पनखा के नाक-कान काटने और खर-दूषण वध की लीला का मंचन हुआ। जय श्रीराम रामलीला कमेटी के मंचन के छठे दिन लक्ष्मण ने सूर्पनखा के नाक-कान विदीर्ण किए। इसके बाद श्रीराम ने खर-दूषण का वध किया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट आदि मौजूद रहे। वहीं गौचर में शुक्रवार शाम से पनाई रामलीला मंडली की 99वीं रामलीला का नौ दिवसीय मंचन शुरू हुआ। वयोवृद्ध शेर सिंह नेगी ने इसका शुभारंभ किया। पहले दिन रावण की तपस्या, शिव का वरदान और रामजन्म तक की लीला प्रस्तुत की गई। संवाद


सैनिकों का सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य
नंदसैंण। शिवमहापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर कथावाचक अरविंद सेमवाल ने देश के सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन फौजियों के नाम एक दीपक जलाते हैं। सेमवाल ने कहा कि देश की रक्षा में जुटे सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का भाव हर नागरिक में होना चाहिए। सैनिक अपने परिवारों से दूर रहकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी राष्ट्रसेवा में लगे जवानों के प्रति सम्मान का भाव रखने का आह्वान किया। कथा के दौरान धर्म और राष्ट्रभक्ति के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



मां आदिशक्ति का वर्णन किया

देवाल। नंदाधाम नंदकेशरी मंदिर में श्रीमद्देवी भागवत कथा के आठवें दिन कथा वाचक राधिका जोशी ने मां आदिशक्ति के विभिन्न रूपों और चमत्कार प्रसंगों का वर्णन किया। राधिका जोशी ने कहा कि माता की आराधना से देवी-देवताओं की शक्ति प्राप्त होती है। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शाम को भव्य आरती भी हुई। इस मौके पर गोविंद प्रसाद, भुवन चंद्र, अमूल सिंह, मंदिर के पुजारी दयाल रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos


भारी बारिश के कारा अनुष्ठान स्थगित
कर्णप्रयाग। रविवार को हुई भारी बारिश के कारण डिम्मर गांव में मां उमा देवी को नए अनाज का भोग बाड़ी-भात आयोजन स्थगित कर दिया गया है। अब यह अनुष्ठान सात जून हो होगा। राजेंद्र प्रसाद डिमरी ने बताया कि बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों की ओर से धाम के कपाट खुलने के बाद विश्व कल्याण के लिए ज्येष्ठ माह में डिम्मर गांव में अपनी आराध्य मां उमा देवी को बाड़ी और भात का भोग लगाया जाता है। मगर रविवार को हुई भारी बारिश के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सात जून को विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed