{"_id":"69eb78af6c502bf94100c427","slug":"char-dham-bjp-appeals-to-follow-rules-and-avoid-rumors-dehradun-news-c-5-drn1043-954250-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम : भाजपा ने नियम मानने और अफवाहों से बचने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम : भाजपा ने नियम मानने और अफवाहों से बचने की अपील की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, यह यात्रा आस्था और प्रदेश आर्थिकी की रीढ़
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा ने चारधाम यात्रा के सुचारू, सुरक्षित और मर्यादित संचालन को लेकर प्रदेश की जनता, राजनैतिक दलों और तीर्थयात्रियों से पूर्ण सहयोग की अपील की है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यात्रा की पवित्रता बनाए रखना और नियमों का पालन करना हर श्रद्धालु का नैतिक कर्तव्य भी है। भट्ट ने आम लोगों को भी यात्रा से जुड़ी परंपराओं, मान्यताओं और व्यवस्था को लेकर अफवाह एवं भ्रम से बचना चाहिए। स्पष्ट किया कि धार्मिक आस्था और राज्य आर्थिक रीढ़ की इस यात्रा को नुकसान पहुंचाने की कोई भी कोशिश, देवभूमि बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों में शानदार और ऐतिहासिक यात्रा संपन्न होने का क्रम इस वर्ष और बेहतर होने जा रहा है। जिसके लिए राज्य सरकार, मंदिर समिति और जिला प्रशासन की ओर से यात्रा की विस्तृत नियमावली तैयार और पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अनुरोध किया कि वे इन नियमों का पालन करें। ये सच है कि सफल यात्रा के बावजूद सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली भ्रामक एवं झूठी सूचनाओं की चुनौती पहले भी रही है। लिहाजा भ्रामक खबरों व अफवाहों से दूर रहें।
भट्ट ने कहा कि चारधाम यात्रा विश्व के 125 करोड़ हिंदुओं की सनातनी आस्था का केंद्र है। सभी लोगों को धार्मिक आस्था और विश्वास से संबंधित किसी भी सूचना को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से आगे बढ़ाना चाहिए। यात्रा के बारे में फैलाया जा रहा कोई भी असत्य न केवल धार्मिक परंपराओं को आघात पहुंचाता है बल्कि देवभूमि की वैश्विक पहचान को भी धूमिल करता है। उन्होंने यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य कारणों या अन्य आकस्मिक वजहों से होने वाली मृत्यु और दुर्घटनाओं पर भी गहरा दुख व्यक्त किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X