सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 Kedarnath helicopter service fares will not increase UCAADA started tendering process

Chardham Yatra: इस बार नहीं बढ़ेगा केदारनाथ हेली सेवा का किराया, यूकाडा ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया

भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Feb 2026 04:30 AM IST
विज्ञापन
सार

केदारनाथ हेली सेवा के लिए सबसे ज्यादा मांग रहती है लेकिन बीते वर्ष उत्तरकाशी व केदारघाटी में दो बड़े हेलिकॉप्टर हादसों ने सुरक्षा पर सवाल खड़े किए थे। इस बार डीजीसीए व यूकाडा हेली सेवा संचालन में सुरक्षा मानकों को लेकर सतर्क है।

Chardham Yatra 2026 Kedarnath helicopter service fares will not increase UCAADA started tendering process
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

आगामी चारधाम यात्रा में हेली सेवा संचालन के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) तैयारियों में जुट गया है। केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन इस बार हेली सेवा के किराए में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। हेली यात्रा काे सुरक्षित बनाने के लिए केदारनाथ, बदरीनाथ धाम में एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर लगेंगे। इससे मौसम की सही समय पर सटीक जानकारी मिलेगी।

Trending Videos


इस साल चारधाम यात्रा अप्रैल से शुरू होगी। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे जबकि केदारनाथ के कपाट खुलने की महाशिवरात्रि के दिन तय होगी। आगामी यात्रा के लिए यूकाडा ने हेली सेवा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। केदारनाथ हेली सेवा के लिए सबसे ज्यादा मांग रहती है लेकिन बीते वर्ष उत्तरकाशी व केदारघाटी में दो बड़े हेलिकॉप्टर हादसों ने सुरक्षा पर सवाल खड़े किए थे। इस बार डीजीसीए व यूकाडा हेली सेवा संचालन में सुरक्षा मानकों को लेकर सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से नौ एविएशन कंपनियां केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का संचालन करती हैं। वर्ष 2025 में कंपनियों के साथ अनुबंध समाप्त होने पर यूकाडा ने आगामी यात्रा के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीते वर्ष चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ हेली सेवा के यात्रा में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। इस बार किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। पिछली यात्रा के दौरान ही हेली का किराया निर्धारित किया जाएगा।

Uttarakhand: अधिकारियों के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रमों में न जाने से राज्यपाल नाराज, अपर सचिव ने भेजा पत्र

हेली सेवा की सुरक्षा के लिए डीजीसीए के साथ बैठक
चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं की सुरक्षा के लिए डीजीसीए के साथ यूकाडा की पहली बैठक हो चुकी है। जिसमें मंदाकिनी वैली के अलावा बदरीनाथ, उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टरों की उड़ान पर गहन चर्चा की गई। हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की रियल टाइम जानकारी देने के लिए केदारनाथ व बदरीनाथ में एटीसी टावर लगाए जाएंगे। अचानक मौसम खराब होने की स्थिति उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा केदारनाथ हेली सेवा में 30 प्रतिशत उड़ान को कम करने का डीजीसीए का निर्णय इस बार लागू रहेगा।

केदारनाथ हेली सेवा का आने व जाने का किराया
गुप्तकाशी से केदारनाथ    12,444 रुपये
फाटा से केदारनाथ           8,842 रुपये
सिरसी से केदारनाथ         8839 रुपये

हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार किराये में बढ़ोतरी नहीं होगी। हेली सेवा में सुरक्षा मानकों को सख्त से लागू करने के लिए डीजीसीए के साथ बैठक हो चुकी है। केदारनाथ हेली सेवा समेत चार्टर्ड सेवाओं की उड़ानों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
-आशीष चौहान, सीईओ, यूकाडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed