{"_id":"69e4de929a341f6bdc04c69e","slug":"chardham-yatra-2026-pilgrim-from-nashik-visiting-yamunotri-dham-dies-was-experiencing-breathing-difficulties-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए नासिक के तीर्थयात्री की मौत, सांस लेने में हो रही थी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए नासिक के तीर्थयात्री की मौत, सांस लेने में हो रही थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार
एक यात्री की यमुनोत्री पैदल मार्ग पर चढ़ाई के दौरान मौत हो गई।डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत सांस संबंधी बीमारी के कारण हुई है।
यमुनोत्री धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यमुनोत्री धाम की यात्रा आज से शुरू हो गई है। इस दौरान यात्रा पर आए नासिक के एक यात्री की पैदल मार्ग पर चढ़ाई के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत सांस संबंधी बीमारी के कारण हुई है।
Trending Videos
जानकीचट्टी अस्पताल से मिली सूचना के अनुसार, एक नेपाली मूल का मजदूर एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लेकर गया। डॉ. हरदेव सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष है। प्रथम दृष्टया मौत सांस संबंधी परेशानी के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का आगाज: खुले गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट, लगे मां गंगा-यमुना के जयकारे
एसआई राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के अन्य साथी यमुनोत्री धाम गए हैं। उसके साथियों के आने के बाद ही शिनाख्त हो पाएगी।
