{"_id":"6a211677c7363ffb790c7fd1","slug":"chardham-yatra-so-far-10-lakh-devotees-visited-kedarnath-dham-and-9-lakh-devotees-visited-badrinath-dham-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, केदारनाथ में दस और बदरीनाथ में नौ लाख तीर्थयात्री कर चुके दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, केदारनाथ में दस और बदरीनाथ में नौ लाख तीर्थयात्री कर चुके दर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:48 PM IST
विज्ञापन
सार
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। केदारनाथ धाम में अब तक दस लाख और बदरीनाथ धाम में नौ लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
बदरीनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बाबा केदार व बदरीविशाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। चारधाम यात्रा का दूसरा चरण में शुरू हो रहा है। धामों में तीर्थयात्रियों को सुगम दर्शन की व्यवस्था करना बीकेटीसी की प्राथमिकता है।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देश पर यात्रा सुगम व सुरक्षित तरीके से संचालित है। मंदिर समिति की ओर से यात्रा व्यवस्थाओं के बेहतर संचालन, मौसम को देखते हुए प्रशासन, बीकेटीसी व तीर्थ पुरोहितों, हकहकूकधारियों के समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले वर्ष की तुलना में तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि
मंदिर समिति भी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रही है, जिससे श्रद्धालुओं कोई परेशानी न हो। बदरीनाथ व केदारनाथ में इस बार शुरूआत से ही तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ी है। दोनों धामों में 19 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम में 10 लाख और बदरीनाथ धाम में नौ लाख श्रद्धालुओं ने अब तक दर्शन किए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है।
Trending Videos
मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने में बीकेटीसी की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने तीर्थयात्रियों से आग्रह किया कि धामों को साफ-सफाई बनाने में सहयोग करें। प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर न फैंके। प्रदेश सरकार, मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व विभिन्न सेवा संस्थाओं के सहयोग से यात्रा संचालन में निरंतर सुधार किया जा रहा है।
ये भी पढे़ं...Roorkee: जेईई एडवांस्ड का डेटा लीक मामला, रातभर मंत्रालय और आईआईटी में चला मंथन, एक्स पर दिया गया जवाब
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरल, सुगम, दर्शन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, आवास और चिकित्सा सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सभी यात्रियों से पंजीकरण करने के साथ ही मौसम संबंधी सलाह व एसओपी का पालन करने की आग्रह किया।