{"_id":"69b403c8df4ebf04ca0a2456","slug":"cleanliness-awareness-programs-should-also-be-held-in-anganwadi-centers-dehradun-news-c-5-hld1006-920408-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भी हो स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भी हो स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शुक्रवार को लोक भवन में प्लान इंडिया, रेकिट के प्रोग्राम मैनेजर सैयद अली नकवी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया इंपैक्ट स्टडी रिपोर्ट सौंपी।
नकवी ने बताया कि संस्था की ओर से रेकिट के सहयोग से डिटॉल स्कूल स्वच्छता शिक्षा के अंतर्गत स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता, नियमित हाथ धोने की आदत और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का अभियान चला रही है। राज्यपाल सराहना करते हुए सुझाव दिया कि इस जागरूकता अभियान का विस्तार आंगनबाड़ी केंद्रों तक भी किया जाए ताकि छोटे बच्चों के साथ-साथ उनकी माताओं और अभिभावकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने प्रारंभिक चरण में पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। लोक भवन कालोनी में भी स्वच्छता जागरूकता से संबंधित एक विशेष सत्र कराने का सुझाव दिया।
Trending Videos