फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami approves 400.9 crore for urban local bodies and CC road construction uttarakhand news

उत्तराखंड: प्रदेश शहरी निकायों और सड़क निर्माण के लिए 400.9 करोड़ रुपये मंजूर, सीएम धामी ने दी स्वीकृति

Fri, 16 Oct 2026 02:46 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 16 Oct 2026 02:46 PM IST
सार

उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकायों को विकास कार्यों के लिए धनराशि जारी करने और ग्रामीण क्षेत्र में सड़क निर्माण की दिशा में कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न मदों में कुल 400.9 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। 

विज्ञापन
CM Dhami approves 400.9 crore for urban local bodies and CC road construction uttarakhand news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत शहरी स्थानीय निकायों और सड़क निर्माण के लिए कुल 400.9 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दी है। इसमें शहरी स्थानीय निकायों के लिए 328 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपये और तीन गैर-निर्वाचित निकायों के लिए तीन करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति शामिल है।

विज्ञापन

छठे राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रतीक्षा के बीच पंचम राज्य वित्त आयोग की व्यवस्था के अनुसार यह धनराशि स्वीकृत की गई है। शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी किश्त के रूप में अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक के लिए 328.278 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


यह आवंटन वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित धनराशि के आधार पर किया गया है। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही यानी अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक के लिए तीन गैर-निर्वाचित निकायों को कुल तीन करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: अब मंत्री रेखा आर्य के पति ने जारी किया वीडियो, अपने ऑडियो को बताया एआई जेनरेटेड; जानें पूरा मामला

डीडीहाट में सीसी मार्ग के लिए 72.63 लाख मंजूर

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र की कुणिया ग्राम सभा में तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग बनाने के लिए भी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत इस काम के लिए 72.63 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

मार्ग निर्माण के लिए 60 प्रतिशत की दर से 43.578 लाख रुपये की पहली किश्त भी स्वीकृत कर दी गई है। इसके लिए शासनादेश जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed