सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress raises questions on appointments of BLO assistants, submits memorandum

Dehradun News: बीएलओ सहायकों की नियुक्तियों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सौंपा ज्ञापन

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Congress raises questions on appointments of BLO assistants, submits memorandum
विज्ञापन
देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले में बीएलओ सहायकों की नियुक्तियों में अनियमितताओं और पक्षपातपूर्ण चयन प्रक्रिया का आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज कराई।


ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में बीएलओ सहायकों की नियुक्ति की गई है। इसमें कई स्थानों पर सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ताओं को नियुक्त किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बीएलओ सहायकों का चयन पूरी तरह गैर-राजनीतिक और निष्पक्ष होना चाहिए, जबकि वर्तमान नियुक्तियों में इस सिद्धांत की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन प्रक्रिया का निष्पक्ष और पारदर्शी होना अत्यंत आवश्यक है। यदि निर्वाचन कार्यों में राजनीतिक रूप से सक्रिय व्यक्तियों को जिम्मेदारी दी जाती है तो इससे मतदाता सूची पुनरीक्षण और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी प्रकार की चुनावी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगी और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिन नियुक्तियों पर आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, उनकी जांच कर पात्र एवं निष्पक्ष व्यक्तियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष पछवादून संजय किशोर, बीएलए-एक रायपुर सत्येंद्र पंवार, बीएलए-एक मसूरी गोदावरी थापली, बीएलए-एक चकराता उमा दत्त जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed